Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:टीटू सिनेमा हॉल में लगी आग, पांच करोड़ का हुआ नुकसान

Balrampur News:टीटू सिनेमा हॉल में लगी आग, पांच करोड़ का हुआ नुकसान

संवाददाता

बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पहलवारा स्थित टीटू सिनेमा हाल में रविवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। सिनेमा हाल की कुर्सियां, परदे व अन्य जरुरी सामान जलकर खाक हो गए हैं। आग में सिनेमा हाल के नीचे संचालित वन इंडिया फैमिली मार्ट भी चपेट में आ गया। मार्ट में रखा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। मौके पर पहुंची प्रशासन, पुलिस व दमकल कर्मियों की टीमों ने घंटों कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। करीब पांच करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़ व सीओ सिटी वरुण मिश्र ने बताया कि रविवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पहलवारा स्थित टीटू सिनेमा हाल में आग लगने की सूचना मिली। सिनेमा हाल के नीचे संचालित वन इंडिया फैमिली मार्ट भी आग की चपेट में आ गया। कांप्लेक्स के चारों तरफ घंटों धुंआ छाया रहा।

Balrampur News:टीटू सिनेमा हॉल में लगी आग, पांच करोड़ का हुआ नुकसान

नगर कोतवाल मानवेंद्र पाठक, देहात थाना प्रभारी विद्या सागर वर्मा, फायर विभाग के प्रभारी राज मंगल सिंह पूरे दलबल के साथ फायर विभाग के गाड़ियों से घंटों कड़ी मशक्कत कर आग बुझाने का प्रयास किया। नगर पालिका परिषद बलरामपुर की अध्यक्ष किताबुन्निशा के प्रतिनिधि शाबान अली ने भी जल विभाग के कर्मियों और पानी टैंकर मशीन के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और आग को बुझाने में सहयोग किया। आसपास और माल के कर्मियों के साथ मिलकर घंटों कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया। एसडीएम ने बताया कि घटना में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया गया है। राजस्व कर्मियों की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आग इतनी भयानक थी कि उसे बुझाने के लिए उतरौला, तुलसीपुर मेला और श्रावस्ती जिले से आए दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल कर्मी चंद्रभूषण शुक्ला, रामदास, मनोज कुमार, संजय, तेज प्रताप व सोनू आदि ने आग बुझाने में अपना सराहनीय सहयोग दिया।

Balrampur News:टीटू सिनेमा हॉल में लगी आग, पांच करोड़ का हुआ नुकसान

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular