Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:झुलसा से ऐसे बचाएं आलू की फसल

Balrampur News:झुलसा से ऐसे बचाएं आलू की फसल

संवाददाता

बलरामपुर। जिला कृषि रक्षा अधिकारी सलीमुद्दीन ने बताया कि कोहरे के कारण तापक्रम में अत्याधिक गिरावट होने के कारण आलू में झुलसा रोग का प्रकोप हो सकता है। इससे बचाव के लिए फसल में सुरक्षात्मक छिडकाव मैंकोजेब 75 प्रतिशत डब्ल्यूपी या जिनेब 75 प्रतिशत डब्ल्यूपी 2 किग्रा प्रति हेक्टेयर या कार्बेन्डाजिम 12 प्रतिशत मैंकोजेब 63 प्रतिशत डब्ल्यूपी 800 ग्राम प्रति हेक्टेयर 600-700 लीटर अथवा कापर आक्सीक्लोराइड 50 प्रतिशत डब्ल्यूपी 2.5 किग्रा प्रति हेक्टेयर 500 लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करायें। झुलसा रोग में आलू की पत्तियां सूखने लगती हैं तथा चकत्ते पड़ जाते हैं। वर्तमान मौसम से सरसों की फसल में माहू कीट लगने की सम्भावना बढ़ जाती है। इसके बचाव हेतु इमिडाक्लोप्रिड 17.8 प्रतिशत ईसी 250 मिली/हेक्टेयर अथवा डाइमेथोएट 30 प्रतिशत ईसी एक लीटर/हेक्टेयर 500 लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे कराएं। किसान भाई अपनी किसी भी फसल में कीट/रोग के प्रकोप की दशा में मोबाइल नम्बर 9452247111 या 9452257111 पर फोटो भेजकर तत्काल समाधान प्राप्त कर सकते है। अथवा नजदीकी कृषि रक्षा इकाई से सम्पर्क कर अनुदान पर रसायन एवं सलाह प्राप्त कर सकते हैं। किसान भाइयो से अनुरोध है कि वे नियमित रूप से अपनी फसल की निगरानी करते रहें।

यह भी पढ़ें : 04 लाख 49 हजार किसानों के खाते में आई पीएम सम्मान निधि

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular