Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाBalrampur News:जेल में बंद सपा के पूर्व विधायक के संपत्ति की कुर्की...

Balrampur News:जेल में बंद सपा के पूर्व विधायक के संपत्ति की कुर्की शुरू

साठ करोड़ से अधिक की सम्पत्ति की जानी है कुर्क

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। देवीपाटन मण्डल के बलरामपुर जिले में प्रशासन ने जेल में बंद समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी की संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई शुक्रवार को शुरू कर दी है। सबसे पहले हाशमी पेट्रोल पंप लालगंज उतरौला और गांधीनगर स्थित डिग्री कॉलेज की कुर्की की प्रकिया शुरू की गई है। आज सुबह घने कोहरे के बीच भारी पुलिस बल के साथ एसडीएम की मौजूदगी में ढोल-नगाड़े के साथ विधायक की संपत्ति को जब्त किया गया। एसडीएम एके गौड़ ने बताया लगभग साठ करोड़ से अधिक की अचल संपत्ति कुर्क की जानी है।

तीन माह से जेल में हैं पूर्व विधायक

खलिहान की जमीन के अभिलेखों में हेरफेर कर कब्जा करना के आरोप में सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी को पांच सितंबर को पुलिस ने उन्हें सादुल्लाहनगर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। बताते हैं कि सादुल्लाहनगर के लोगों ने वर्ष 2018 में खलिहान की जमीन को अपने नाम कराने का आरोप लगाते हुए तत्कालीन प्रभारी मंत्री सुरेश राणा से शिकायत की थी। मंत्री के आदेश के बाद डीएम कृष्णा करुणेश ने जांच कराई। आरोप सत्य पाए जाने पर सादुल्लाहनगर थाने में पूर्व विधायक व तत्कालीन क्षेत्रीय लेखपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मुकदमे में गिरफ्तारी से बचने के लिए उच्च न्यायालय से अरेस्ट स्टे ले लिया गया था। न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल होने के बाद क्राइम ब्रांच ने पुलिस के साथ पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर लिया। जेल में बंद होने के बाद से अब तक पूर्व विधायक पर नौ मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। आरिफ अनवर हाशमी दो बार समाजवादी पार्टी से विधायक रह चुके हैं। पहली बार वर्ष 2007 से 2012 तक सादुल्लाहनगर विधानसभा से निर्वाचित हुए थे। इसके बाद उतरौला विधानसभा में वर्ष 2012 से 2017 तक विधायक रहे।

घोषित हो चुके हैं माफिया सरगना

जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया कि पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी को भू माफिया गिरोह का सरगना घोषित किया जा चुका है। अवैध रूप व अभिलेखों में हेरफेर से सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने के मुकदमे दर्ज हैं। अपराधिक तरीके से एकत्र की गई संपत्ति कुर्क की जा रही है। उतरौला एसडीएम एके गौड़ ने बताया कि एजी हाशमी डिग्री कॉलेज गांधीनगर में हैं। हाशमी कन्या इंटर कॉलेज बरायल, मोहनजोत स्थित डिग्री कॉलेज व हाशमी पेट्रोल पंप लालगंज उतरौला कुर्क होगी। आज समय मिलने के बाद रेहरा व सादुल्लाहनगर की संपत्ति भी कुर्क होगी। अन्यथा दूसरे दिन बाकी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : मां और बेटी एक ही मंडप में बनी दुल्हन, जानें पूरा मामला

Balrampur News:जेल में बंद सपा के पूर्व विधायक के संपत्ति की कुर्की शुरू
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular