Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:जानें, आपके बाजार में किस दिन होगी साप्ताहिक बन्दी

Balrampur News:जानें, आपके बाजार में किस दिन होगी साप्ताहिक बन्दी

संवाददाता

बलरामपुर। जिला मजिस्ट्रेट कृष्णा करुणेश ने उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम 1962 की धारा-8 एवं उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान नियमावली 1963 के नियम-6 के अन्तर्गत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुये वर्ष 2021 के लिये जनपद बलरामपुर के अन्तर्गत नगर पालिका, नगर पंचायत, नगर क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान बन्द रहेंगें। जिसमें बलरामपुर नगर पालिका क्षेत्र साप्ताहिक बन्दी मंगलवार, उतरौला नगर पालिका क्षेत्र में सोमवार को साप्ताहिक बन्दी रहेगी। अधिसूचना संख्या-12/1245 दिनांक 21.10.2014 के द्वारा अधिसूचित नये क्षेत्र रेहरा बाजार में साप्ताहिक बन्दी मंगलवार, अधिसूचित नये क्षेत्र श्रीदत्तगंज रविवार व नगर पंचायत तुलसीपुर, नगर पंचायत पचपेड़वा सहित नये क्षेत्र साहदुल्लानगर, महराजगंज एवं गैंसड़ी में साप्ताहित बन्दी सोमवार को रहेगा। नगरपालिका/नगर पंचायत एवं शासन की अधिसूचना के अन्तर्गत स्थित दुकान/वाणिज्य प्रतिष्ठान साप्ताहिक बन्दी कराना सुनिश्चित करेंगें। साप्ताहिक बन्दी का कड़ाई से अनुपालन न किये जाने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें : जानिए देश के किस खिलाड़ी ने की इस वर्ष सर्वाधिक कमाई

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular