संवाददाता
बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने रात्रि कालीन ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया। नगर कोतवाल की रपट सामान्य पंजिका में दर्ज करा दी। कर्तव्य निष्ठा का पालन न करने पर एक आरक्षी को लाइन हाजिर किया। बुधवार मध्य रात्रि के बाद थानों का निरीक्षण किए जाने से पुलिस कर्मियों में हड़कंप है। एसपी हेमंत कुटियाल की सख्ती का रंग जिले में दिखने लगा है। चौक, चौराहों व थानों में बैठकर रात के समय ऊघने वाले पुलिस कर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद मिल रहे हैं। बुधवार रात एसपी व अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मिश्रा मातहतों की कार्य प्रणाली का जायजा लेने निकले। नगर कोतवाली में पहुंचकर घंटा ड्रिल कराया। घंटे का आवाज सुनकर कोतवाली में मौजूद सभी पुलिस कर्मी बाडी प्रोटेक्टर, हेल्मेट व डंडा लेकर परिसर में निकल पड़े। घंटा ड्रिल का मतलब आपात स्थिति का संकेत होता है। थाने में घंटा बजते ही सभी पुलिस कर्मियों का तैयारी के साथ बाहर निकलना अनिवार्य होता है। प्रभारी निरीक्षक मानवेन्द्र पाठक व आरक्षी उमेश यादव की लापरवाही सामने आई। एसपी ने कोतवाल की रपट जीडी में दर्ज करवा दी। आरक्षी को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस कर्मियों से कहा कि ड्यूटी में लापरवाही नहीं चलेगी। पीपल तिराहा पुलिस चौकी के निरीक्षण में खामी सामने आने पर एसपी नाराज हो गए। उन्होंने चौकी प्रभारी दिनेश सिंह को निलंबित कर दिया। एसपी ने कहा कि जनता की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हो सकता। पुलिस की निष्क्रियता को दूर करना ही उनकी प्राथमिकता है। एसपी ने संतोषी माता तिराहा, मेवालाल पुलिस चौकी, भगवतीगंज चौराहा व न्यायालय सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों की सतर्कता को जांचा-परखा। एसपी ने कहा कि लापरवाही कर्मचारियों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : गर्भवती और कोरोना मरीज को अभी नहीं लगेगा टीका
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
