संवाददाता
बलरामपुर। जिले के हर्रैया थाने की पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का माल बरामद किया गया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक हेमन्त कुटियाल ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार यादव ने मुखबिर की सूचना पर मथुरा बाजार रोड से ग्राम चौधरी डीह की तरफ जाने वाली सड़क पर दारा सिंह गैस एजेंसी के पास बीती रात 02 वांछित अभियुक्तों हीरा लाल गौतम पुत्र संतराम गौतम निवासी टूटेपुरवा गनवरिया रामनगरा व धीरु वर्मा पुत्र काली प्रसाद वर्मा निवासी रमनगरा थाना ललिया को एक अदद तमंचा 12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस तथा 01 अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि पूछताछ व तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से पिछले दिनों क्षेत्र में हुई कई चोरियों के सामान यथा बैटरी, मोबाइल रेडमी 7 एस, चोरी किया हुआ ड्राइविंग लाइसेंस, मोहर, रबर स्टंप प्रबंधक रामदास त्रिपाठी इंटर कालेज आदि बरामद किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल रवाना किया गया। गिरफ्तार करनें वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक गण वीरेन्द्र कुमार मिश्रा, नागेन्द्र यादव व सुभाष यादव तथा आरक्षी गण अमित कुमार व नीरज कुमार शामिल थे।
यह भी पढें : यूपी पंचायत चुनाव : जानें कब की तैयारी में जुटी है सरकार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
