Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:चुनावी रंजिश में गोली मारकर हत्या

Balrampur News:चुनावी रंजिश में गोली मारकर हत्या

संवाददाता

बलरामपुर। जिले के गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के भोंदूराम पोखरा गांव में चुनावी रंजिश के चलते शादी समारोह के दौरान अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पत्नी की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, भोंदूराम पोखरा निवासी भीम सिंह (40) पुत्र उमापाल सिंह बीती रात दस बजे अपने सम्बंधी रघुवर सिंह के पुत्र सुनील के तिलकोत्सव में भाग लेने गए थे। वहां मौजूद पंकज सिंह उर्फ दीपू सिंह ने तमंचा निकालकर हर्ष फायरिंग की। बाद में उसने भीम सिंह पर निशाना साधकर फायरिंग कर दी। गोली भीम सिंह के सीने में लगी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शादी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग शादी छोड़कर भाग गए। एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। भीम सिंह की पत्नी बीनू सिंह का कहना है कि पंकज सिंह उर्फ दीपू सिंह पंचायत चुनाव में किसी को वोट देने के लिए पति पर दबाव बना रहा था। मना करने पर उसने गोली चलाई है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular