Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:खाद्य सुरक्षा टीम ने लिया दूध का नमूना

Balrampur News:खाद्य सुरक्षा टीम ने लिया दूध का नमूना

संवाददाता

बलरामपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत दूध के पांच नमूने संग्रह कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए। खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा देवकी नंदन बलुहा, विजय प्रताप चौक बाजार बलरामपुर, सीताराम पहलवारा, कृपाराम मेवालाल चौकी एवम चिंताराम बड़ा पुल से उक्त दूध के नमूने संग्रह किए गए। समस्त दूध व्यवसायियां को सुरक्षित एवं मानक के अनुरूप दूध बेचने का निर्देश दिया गया तथा इस संबंध में आम जनमानस को भी जागरूक किया गया। अभियान दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी लालमणि यादव, कमला रावत एवं सत्यवीर सिंह शामिल रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular