Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:कोविड-19 टीकाकरण में प्रदेश में जनपद बलरामपुर अव्वल

Balrampur News:कोविड-19 टीकाकरण में प्रदेश में जनपद बलरामपुर अव्वल


जननी सुरक्षा योजना में लंबित भुगतान पर जिलाधिकारी सख्त

दस्तक अभियान के तहत ग्राम विकास अधिकारी व शिक्षक होंगे प्रशिक्षित

संवाददाता
बलरामपुर। जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 टीकाकरण, विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, दस्तक अभियान, जिला स्वास्थ्य समिति की शासी समिति की बैठक संपन्न की गई। कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के दो चरणों में अब तक पूरे प्रदेश में जनपद में सर्वाधिक प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। जनपद का पूरे प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण में प्रथम स्थान है। कोविड-19 टीकाकरण का एक मार्च से तृतीय चरण का टीकाकरण प्रारंभ हो गया है, जिसके तहत एक मार्च से 60 वर्ष या उससे अधिक के आयु के व्यक्तियों व 45 वर्ष से 59 वर्ष की आयु के सहरुग्णता से ग्रसित व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा। संबंधित लाभार्थी आरोग्य सेतु एप व कोविन 2.0 पोर्टल पर पंजीकरण करवा वैक्सीन लगवा सकते हैं। जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त एमओआईसी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी को 60 वर्ष या इससे अधिक के आयु के लाभार्थियों को टीकाकरण हेतु आरोग्य सेतु एप व कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जानकारी का प्रचार प्रसार किए जाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंटलाइन वर्कर्स का शतप्रतिशत टीकाकरण किए जाने का निर्देश दिया गया।
नियमित टीकाकरण की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा शत प्रतिशत महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण किए जाने का निर्देश दिया गया। 10 मार्च से प्रारंभ होने वाले दस्तक अभियान के तहत ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, शिक्षक, वार्ड मेंबर को स्वच्छता पर ट्रेनिंग दिया जाना है। जिलाधिकारी द्वारा समस्त संबंधित अधिकारियों को संबंधित कर्मचारियों को सात मार्च तक ट्रेनिंग कराए जाने का निर्देश दिया गया। जेई अभियान की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा शतप्रतिशत टीकाकरण के जाने का निर्देश दिया गया। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा विकासखंड तुलसीपुर, उतरौला व शिवपुरा में लंबित भुगतान की संख्या ज्यादा होने पर नाराजगी जताते हुए, समस्त एमओआईसी को शत-प्रतिशत भुगतान किए जाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन लाभार्थियों का भुगतान आधार कार्ड न होने के कारण रुका हुआ है, संबंधित एमओआईसी, लीड बैंक मैनेजर से बात कर लाभार्थी का आधार कार्ड बनवाकर भुगतान सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी द्वारा संस्थागत प्रसव बढ़ाए जाने व स्वास्थ विभाग की ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण एक हफ्ते के भीतर किए जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रिया केजरीवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय बहादुर सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीपी सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अरुण कुमार, उप जिलाधिकारी सदर अरुण कुमार गौड़, उप जिलाधिकारी उतरौला नागेंद्र नाथ यादव, उपजिलाधिकारी तुलसीपुर विनोद कुमार सिंह, जिला समन्वयक यूनिसेफ शिखा श्रीवास्तव, डॉ उपांत डोगरे, समस्त क्षेत्राधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

क्या आप श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य बनना चाहते हैं?

मित्रों, सादर नमस्कार!
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू है। यूनियन के अनेक वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। होली से पूर्व नई कार्यसमिति के गठन का प्रयास है। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular