Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:कोविड टीकाकरण में बलरामपुर ने किया टाप, आयुक्त ने सराहा

Balrampur News:कोविड टीकाकरण में बलरामपुर ने किया टाप, आयुक्त ने सराहा

निर्माण कार्यों में हुए खर्च का उपयोग उपभोग प्रमाण पत्र शासन को भेजें- मंडलायुक्त

संवाददाता

बलरामपुर। देवीपाटन मंडल के आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने शनिवार को जनपद के एक दिवसीय भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों, त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2021, कानून व्यवस्था व कोविड-19 रोकथाम एवं बचाव की समीक्षा की गई। कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने बताया कि जनपद में 4 चरणों में कुल 5,164 लाभार्थियों के सापेक्ष 5,111 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा चुका है। कोविड-19 टीकाकरण में पूरे प्रदेश में जनपद बलरामपुर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। मंडलायुक्त द्वारा कोविड-19 टीकाकरण में अच्छे कार्य पर समस्त संबंधित अधिकारियों को बधाई दी गई।
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2021 की तैयारियों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त विभागों द्वारा कर्मचारियों का डाटा फीड कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि 22 जनवरी को पंचायत मतदाता सूची प्रकाशन कर दिया गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कुल 934 मतदान केंद्र व 2524 मतदान स्थल बनाए गए हैं। मंडलायुक्त द्वारा निर्वाचक नामावलियों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई व आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त द्वारा निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण संबंधित विभाग के अधिकारियां द्वारा किए जाने, गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया गया। धान खरीद की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त द्वारा शत प्रतिशत भुगतान किए जाने का निर्देश दिया गया। आकांक्षात्मक जनपद की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त द्वारा हेल्थ एवं न्यूट्रिशन, शिक्षा, कृषि, फाइनेंशियल इंक्लूजन, बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर मानकों की समीक्षा की गई व आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मंडलायुक्त द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 में निर्माण कार्यों में खर्च का उपभोग प्रमाण पत्र संबंधित कार्यदाई संस्था द्वारा शासन में भेजे जाने व पेंडिंग योजनाओं में डिमांड किए जाने का निर्देश दिया गया। मंडलायुक्त द्वारा गेहूं खरीद की तैयारियां प्रारंभ किए जाने का निर्देश दिया गया। मंडलायुक्त द्वारा गन्ना भुगतान, स्वामित्व योजना, वरासत अभियान की समीक्षा की गई व आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अमनदीप डुली, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्र, जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद्र पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय बहादुर सिंह, अपर सीएमओ डॉ एके सिंघल व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular