Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:किसान सम्मान दिवस पर कृषकों को किया गया पुरस्कृत

Balrampur News:किसान सम्मान दिवस पर कृषकों को किया गया पुरस्कृत

किसान मेला आयोजित कर दी गई शासकीय योजनाओं की जानकारी

संवाददाता

बलरामपुर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जयंती अवसर पर जिला पंचायत सभागार में किसान सम्मान दिवस वाह एक दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया गया। किसान मेले में कृषि संबंधित विभाग पशुपालन विभाग, रेशम विभाग, मत्स्य विभाग, उद्यान विभाग, गन्ना विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन आदि विभागों द्वारा स्टाल के माध्यम से कृषक भाइयों को योजनाओं की जानकारी दी गई व जागरूक किया गया। इस दौरान इस अवसर पर विधायक सदर पल्टूराम, विधायक गैसड़ी शैलेश सिंह शैलू, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक गणों द्वारा उपस्थित कृषक भाइयों को संबोधित किया गया तथा सरकार द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर बेहतर फसल उत्पादन करने वाले किसान भाइयों को जन प्रतिनिधियों द्वारा प्रशस्ति पत्र व साल प्रदान कर सम्मानित किया गया। गेहूं उत्पादन में बेहतर उत्पादन करने वाले किसान धनीराम को प्रथम व किसान सुमन सिंह को द्वितीय स्थान, मसूर की खेती में बाबूराम को प्रथम, अभरण प्रसाद को द्वितीय स्थान, सरसों की खेती में विमला सिंह को प्रथम व गंगा सागर को द्वितीय स्थान, धान की खेती में गंगा सागर को प्रथम व अब्दुल मन्नान को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर फार्म मशीनरी बैंक योजना के तहत अमन कृषक स्वयं सहायता समूह के संतराम, शिवम कृषक स्वयं सहायता समूह के कपिल देव, श्रीराम कृषक स्वयं सहायता समूह के श्रीमती कवलपति, श्रीबालाजी कृषक कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा, कृषक स्वयं सहायता समूह विकास खंड पचपेड़वा के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी को ट्रैक्टर की चाबी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि प्रभाकर सिंह, जिला गन्ना अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कृषि सलाहकार डॉ एकेएम त्रिपाठी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी सलीमुद्दीन, सहायक रेशम अधिकारी सतीश पांडेय, मत्स्य अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढें : कोविड टीका लगवाने के लिए अनिवार्य होगा पंजीकरण

Balrampur News:किसान सम्मान दिवस पर कृषकों को किया गया पुरस्कृत
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular