Saturday, March 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाBalrampur News:कापी राइट अधिनियम के तहत मुकदमा

Balrampur News:कापी राइट अधिनियम के तहत मुकदमा

रोहित कुमार गुप्ता

उतरौला, बलरामपुर। श्रीदत्तगंज बाजार व महदेइया मोड़ में नकली वालपुट्टी के पचासों बोरी पुलिस ने बरामद किया है। जेके कम्पनी के एजेंट के तहरीर पर अन्तरजनपदीय गिरोह के चार लोगों के खिलाफ कापी राइट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि जेके कम्पनी दिल्ली से आते एजेंट सुनील कुमार ने उतरौला पुलिस को सूचना दिया कि श्रीदत्तगंज बाजार में केजीएन टेंडर्स व बालाजी हार्डवेयर महदेइया बाजार दूकान में जेके बालपुट्टी बेचा जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने दूकान पर छापा मारकर पचासों बोरी नकली बाल पुट्टी सीमेंट बोरी बरामद की। दूकानदारां ने पुलिस को बताया कि नकली जेके सीमेंट बाल पुट्टी की खरीद रमेश कुमार आर्य नगर खरगूपुर जनपद गोण्डा से खरीद की जा रही है। कम्पनी एजेंट सुनील कुमार की तहरीर पर फिरोज अहमद निवासी ग्राम गुलरिया बुजुर्ग, मुख्तार अहमद निवासी ग्राम संझवल प्रेम नगर, चन्द्र शेखर निवासी महदेइया बाजार कोतवाली उतरौला व रमेश कुमार निवासी कस्बा आर्य नगर थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा के विरुद्ध कापी राइट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular