Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:आठ मार्च से शुरू होगा आर्य समाज का वार्षिकोत्सव

Balrampur News:आठ मार्च से शुरू होगा आर्य समाज का वार्षिकोत्सव

रोहित कुमार गुप्ता

उतरौला, बलरामपुर। आर्य समाज का 88वां वार्षिकोत्सव आठ मार्च से शुरू होगा। इसमें भजनोपदेशक कुलदीप भास्कर दिल्ली, श्रीमती नीलम शास्त्री पानीपत, वैदिक प्रवक्ता प्रेम चंद शर्मा लखनऊ, ठाकुर प्रसाद आर्य बहराइच, आचार्य विमल लखनऊ, मुख्य प्रशिक्षक दिनेश कुमार आर्य लखनऊ आदि विद्वान भाग लेंगे। इसकी जानकारी आर्य समाज के अध्यक्ष दिलीप कुमार आर्य ने दी। उन्होंने बताया कि आर्य समाज मंदिर उतरौला परिसर में आठ मार्च को सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर होगा। 11 मार्च को विशाल शोभायात्रा व शाम सिद्धान्त सम्मेलन व 12 मार्च को धर्म रक्षा सम्मेलन, महिला सम्मेलन, राष्ट्र रक्षा एवं युवा सम्मेलन होगा। इसके साथ आठ मार्च से चौदह मार्च तक बच्चों के लिए आर्य वीर दल का प्रशिक्षण शिविर होगा, जिसमें बच्चों को बाहर से आए प्रशिक्षक प्रशिक्षण देंगे। इस वार्षिकोत्सव में पांच मार्च से दस मार्च तक नगर में सुबह नगर में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसमें तमाम आर्य व विद्वान भाग लेंगे।

यह भी पढें : बोलेरो को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, दो बारातियों की मौत

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular