Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:अधेड़ की पीटकर हत्या, पोता गिरफ्तार, भतीजा फरार

Balrampur News:अधेड़ की पीटकर हत्या, पोता गिरफ्तार, भतीजा फरार

संवाददाता

बलरामपुर। जिले के हर्रैया सतघरवा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बुधवार सुबह जमीनी विवाद में अधेड़ की लोहे की पाइप से पीटकर हत्या कर दी। मृतक सुबह शौच को गया था, तभी भतीजे व पोते ने हमला कर दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर भतीजे व उसके बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा लिखा गया है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, फरार एक आरोपति की तलाश की जा रही है।
मामला सहिजना गांव के मजरे फकीरीडीह का है। यहां के निवासी हनुमान अपने बड़े भाई भल्लर के साथ करीब 12 वर्ष से रह रहा था। उसके एक भाई के सुकई की पहले ही मौत हो चुकी है। हनुमान ने अपने हिस्से की एक एकड़ से अधिक जमीन भल्लर के नाम बैनामा कर दिया था। इस बात को लेकर सुकई का बेटा मानकी उससे रंजिश से रखता था। बुधवार सुबह करीब नौ बजे हनुमान गांव के पश्चिम स्थित खेत में शौच के लिए गया। तभी भतीजा मानकी व उसका बेटा केशवराम पास के खेत में बोरिंग लगाने की तैयारी कर रहे थे। हनुमान को देखते ही दोनों ने उलाहना देते हुए उस पर लोहे की पाइप से ताबड़तोड़ वार किया। इसके बाद उससे ठेलिया पर लादकर ले जा रहे थे। कुछ ही देर में हनुमान ने दम तोड़ दिया। गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्जः प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मृतक के भाई भल्लर की तहरीर पर मानकी व केशवराम के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। केशवराम की गिरफ्तारी कर ली गई है। मानकी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

यह भी पढें : अभियान चलाकर जेल भेजे जा रहे अपराधी-एडीजी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular