रोहित कुमार गुप्त
उतरौला, बलरामपुर। जिले के विकास खण्ड श्रीदत्तगंज क्षेत्र में तमाम पंचायत सचिवालय भवन अधूरे पड़े हैं। कई ग्राम पंचायत सचिवालय के भवन पूरे नहीं बन सके हैं। जानकारी के अनुसार, शासन से जीत नगर, गुमड़ी, कालिंजर ग्रिड, संझवल प्रेम नगर, मुजहनी, बरगदवा, कालू बनकट में ग्राम पंचायत सचिवालय के निर्माण को मंजूरी मिली है। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत को लगभग बाइस-बाइस लाख रुपए ग्राम निधि को आवंटित कर दिया। ग्राम निधि को धन मिलने पर ग्राम प्रधान को भवन निर्माण का दायित्व सौंपा गया। इस भवन के निर्माण होने पर ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव व राजस्व कर्मचारियों के बैठने के लिए कमरे के साथ विशाल सभागार होगा। भवन में सार्वजनिक शौचालय, स्नान घर बनाये जाएंगे। ग्राम पंचायत को धन मिलने पर पिछले वित्तीय वर्ष में इसका निर्माण शुरू कराया। इसके निर्माण में सारा कार्य मनरेगा के तहत कराया जाना है। उसके बाद भी निर्माण कार्य की प्रगति काफी धीमी रही। ग्राम पंचायत जीत नगर में ग्राम सचिवालय के दीवाल का निर्माण हो गया लेकिन उसकी छत नही पड़ सकी। दीवाल पर प्लास्टर नहीं है। शौचालय व स्नान घर का निर्माण नहीं कराया गया है। सचिवालय भवन का निर्माण पूरा न होने से अधूरा पड़ा है। ऐसी हालात ग्राम पंचायत गुमड़ी, कालिंजर ग्रिन्ट, कालू बनकट, मुजहनी, बरगदवा व संझवल प्रेम नगर का है, जहां के भवन अधूरे पड़े हैं। सचिवालय भवन अधूरा रहने से नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायत की बैठक के लिए प्राथमिक विद्यालय का सहारा लेकर उसी में बैठक करानी होगी।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
