Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur Newसड़क सुरक्षा माह के समापन पर विजेता छात्र छात्राएं पुरस्कृत

Balrampur Newसड़क सुरक्षा माह के समापन पर विजेता छात्र छात्राएं पुरस्कृत

यातायात नियमों का करें पालन, लाइसेंस बनने पर ही चलाएं वाहन-जिलाधिकारी

संवाददाता
बलरामपुर। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने व यातायात नियमों के पालन हेतु लोगों को जागरूक किए जाने हेतु भी 21 जनवरी से चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह का समापन कार्यक्रम एमपीपी इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने दीप प्रज्ज्वलन व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व सड़क दुर्घटना पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने विद्यालय स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने हेतु हम सभी को जागरूक होना पड़ेगा। यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु को कम किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि एक अच्छे नागरिक की तरह हम सभी यातायात नियमों का पालन कर स्वयं भी सुरक्षित रह सकते हैं व दूसरे के भी प्राणों की रक्षा कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण तेज गति से वाहन चलाना, ओवर टेकिंग करना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना, शराब पीकर वाहन चलाना आदि कारण है। इन सभी कारणों को यदि दूर कर लिया जाए तो सड़क दुर्घटनाएं को काफी हद तक रोका जा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति की मृत्यु होने पर केवल वह व्यक्ति प्रभावित नहीं होता है बल्कि पूरा एक परिवार प्रभावित होता है। जिलाधिकारी ने कहा कि कहीं भी जाने के लिए समय से घर से निकले जिससे कि रास्ते में वाहन तेज चलाने की जरूरत ना पडे़। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी यह शपथ ले कि दोपहिया व चारपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करेंगे। लाइसेंस बनने के बाद ही वाहन चलाएंगे। इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद कुमार यादव, डीआईओएस गोविंद राम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामचंद्र, सीओ सिटी वरुण मिश्र, प्रधानाचार्य एमपीपी इंटर कॉलेज जेपी तिवारी, समस्त शिक्षक एमपीपी इंटर कॉलेज व अन्य संस्थानों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

यह भी पढें : भ्रष्टाचार पर डीएम का जोरदार प्रहार

Balrampur Newसड़क सुरक्षा माह के समापन पर विजेता छात्र छात्राएं पुरस्कृत
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular