Thursday, March 19, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur Capsule : वकीलों ने SDM चैम्बर के सामने की नारेबाजी

Balrampur Capsule : वकीलों ने SDM चैम्बर के सामने की नारेबाजी

रोहित गुप्ता

उतरौला, बलरामपुर। अधिवक्ता संघ महामंत्री व अधिवक्ता समूह के ऊपर पिछले दिनों दर्ज मुकदमों को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार जारी है। आंदोलन के पांचवें दिन वकीलों ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए चैंबर के सामने पहुंचकर नारेबाजी की। वकीलों ने उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। विधायक ने वकीलों को आश्वासन देते हुए मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। अधिवक्ताओं के क्रमिक अनशन के 5वें दिन राम तीरथ जायसवाल, गुर प्रसाद सिंह,सियाराम मिश्रा आज्ञाराम वर्मा,चन्द्रशेखर मिश्र, संदीप गुप्त, महेश कश्यप, पंकज कुमार त्रिपाठी, निरंकार व राम सुभाष वर्मा विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने लेखपाल व अधिकारियों के विरुद्ध एसडीएम के चैंबर के सामने नारेबाजी कर विरोध जताया। शुक्रवार को अधिवक्ता संघ अध्यक्ष वीरेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में अधिवक्ता संघ अपनी मांगों को लेकर कहा कि तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार व गरीब जनता को लुटा जा रहा है। लेकिन कोई कुछ बोलने वाला नहीं है। उन्होंने विधायक से तहसीलदार उतरौला व एसडीएम के विरुद्ध कार्रवाई किये जाने की मांग की है। विधायक ने वकीलों से शीघ्र ही कार्रवाई के लिये उच्चधिकारियों से मिलकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। अधिवक्ताओं के आंदोलन के चलते तहसील सहित सिविल न्यायालय का कार्य प्रभावित हो रहा है। कोर्ट पर कार्य न होने से कड़ाके की ठंड में वादकारियों को वापस लौटना पड़ रहा है। महामंत्री गयासुद्दीन खां, पूर्व महामंत्री अखिलेश सिंह, मुस्तफा हुसैन, अमित श्रीवास्तव, प्रह्लाद यादव, शमीम मलिक, अब्दुल मोईद सिद्दीकी, जयकरन भारती, महेन्द्र पांडेय, आलोक गुप्त, मो. असगर, बबर अली इजहारुल, अश्विनी जायस, मो.कैश, प्रवेश गुप्त व शमशाद चौधरी सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Balrampur Capsule : वकीलों ने SDM चैम्बर के सामने की नारेबाजी

डीएम ने 37 विकास कार्यों की समीक्षा की

डीएम डॉ महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में 37 बिंदुओं पर विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में नदारद सहायक श्रमायुक्त का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने नहरों की सिल्ट सफाई, बिजली बिल वसूली, नई सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, योजना फसल बीमा योजना, निराश्रित गोवंश का संरक्षण, इयर टैगिंग, आयुष्मान भारत, परिवार नियोजन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, दवाओं की उपलब्धता, एंबुलेंस की पहुंच प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, हैंडपंप रिबोर, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, सामूहिक विवाह, छात्रवृत्ति, ऑपरेशन कायाकल्प, कौशल विकास मिशन और स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की। डीएम ने खरीफ सीजन के लिए सभी किसानों का फसल बीमा कराए जाने, गौशालाओं में 5 तारीख तक पोषण के पैसा का भुगतान सुनिश्चित किए जाने, चरवाहों का भुगतान सुनिश्चित किए जाने, ठंड से बचाव के लिए समुचित प्रबंधन किए जाने का निर्देश दिया। बैठक से नदारद सहायक श्रमायुक्त का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद पाठक, उपायुक्त उद्योग राजेश पांडे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, उपनिदेशक कृषि प्रभाकर सिंह और जिला कृषि अधिकारी आरपी राणा मौजूद रहे।

Balrampur Capsule : वकीलों ने SDM चैम्बर के सामने की नारेबाजी

भाजपा युवा मोर्चा आयोजित करेगा यंग इंडिया कार्यक्रम

जनपद में भारतीय जनता युवा मोर्चा बलरामपुर के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस (12 जनवरी) के अवसर पर यंग इंडिया रन कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा को निखारने का काम करेगा। इस कार्यक्रम में जिले का कोई भी युवा जो 18 वर्ष से 40 वर्ष का हो प्रतिभाग कर सकता है। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल भवन पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रवासी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने दिया। उन्होंने बताया कि युवा शक्ति को उभारना एवं निखारना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। इस कार्यक्रम में जिले के हजारों युवा भाग लेंगे। जिला अध्यक्ष भाजयुमो संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन एमएलकेपीजी कॉलेज से किया जाएगा। इसमें जिले के लगभग 1000 से अधिक युवा भाग लेंगे। यह दौड़ 5 किलोमीटर की होगी। बालक और बालिका वर्ग से तीन-तीन विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रभारी त्रयंबक तिवारी जिला अध्यक्ष भाजपा प्रदीप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस, क्षेत्रीय मंत्री भाजयुमो शिवांजलि पांडे, जिला उपाध्यक्ष ऋषभ सिंह जिला मंत्री संत मणि तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Balrampur Capsule : वकीलों ने SDM चैम्बर के सामने की नारेबाजी

कम्बल वितरण शिविर का आयोजन

कोहरे और लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए युवा समाजसेवी और उतरौला विधान सभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के रह चुके प्रत्याशी हसीब खां की अगुवाई में विभिन्न गांवों में कम्बल वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे गए। इस गलनभरी कड़ाके की ठंड के बीच हसीब खां के नेतृत्व में टीम द्वारा शिविर लगाकर दर्जनों गांवों के जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया। सर्दी से जूझ रहे गरीब असहाय कंबल पाकर मुदित होकर कंबल वितरण कर रही टीम की सराहना की। हसीब खां ने बताया कि गरीबों और बेसहारों को इस ठंडक से बचाने के लिए विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांवो से 20 लोगों को चिन्हित किया गया है। प्रतिदिन चार से छह गांवों में टीम के द्वारा कंबल वितरण कराया जा रहा है। हर दिन 4-6 गांवों में किया जा रहा वितरण इसी क्रम में सादुल्लाह नगर के गाछीपुरा, अचलपुर चौधरी, इटई रामपुर, सरायखास, रेहरा, बरगदवा, अधीनपुर, सुमरहा, जखौली, किरतापुर, दतलूपुर, बिसुनपुर खरहना, अहरांवाडीह, कचली कछला, झुनिजोत समेत दर्जनों गांवों के जरूरतमंदों को 1200 कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर सपा नेता राम दयाल यादव, कृष्ण कुमार यादव, अनवर खां, जावेद हसीब, फिरोज खां, अमीर खां, लाला, घनश्याम वर्मा, रघुनाथ सिंह, नरसिंह पाल यादव, राजेन्द्र यादव मौजूद रहे।

छुट्टी में स्कूल खुला मिलने पर एफआइआर का आदेश

भीषण ठंड एवं बर्फीली हवाओं को देखते हुए शासन ने नर्सरी से आठवीं तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। सख्त निर्देश के बावजूद बलुवा मोड़ पर पंचशील उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संचालित मिला। जिला विद्यालय निरीक्षक ने मौके पर कक्षा एक से 10 तक कक्षाएं संचालित पाई जिन्हें तत्काल बंद कराते हुए छात्रों की छुट्टी कर दी। विद्यालय खुले पाए जाने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रबंधक व प्रिंसिपल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही स्पष्ट कारणों के साथ उत्तर न मिलने पर मान्यता प्रत्याहरण करने की संस्तुति उच्चाधिकारियों से करने की चेतावनी दी है। गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम के निरीक्षण के दौरान पंचशील उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा एक से हाईस्कूल तक कक्षाएं संचालित मिलीं। अध्यापक से पूछने पर बताया गया कि प्रबंधक के आदेश पर विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। जिस पर तत्काल अवकाश कराते हुए बच्चों को घर जाने के लिए कहा गया। स्कूल संचालन पर डीआईओएस ने संबंधित प्रबंधक प्रधानाचार्य के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है।

एसडीएम की भूमिका भी संदेह के घेरे में

तीस दिसंबर को एंटी क्रप्शन यूनिट अयोध्या ने रंगे हाथ रिश्वत लेते जिस लेखपाल को गिरफ्तार किया, उस मामले में केवल लेखपाल ही दोषी नहीं था। पीड़ित पक्ष की ओर से लगाए गए आरोप च तहसील में मौजूद पत्रावलियों का बारीकी से अध्ययन करने के बाद उपजिलाधिकारी की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। हालाकि पिछले दो दिनों से राजस्व विभाग की विजिलेंस टीम भी मुख्यमंत्री पोर्टल पर पुरइटई निवासी पीडित कर्ताराम यादव द्वारा की गई शिकायतों की गोपनीय जांच कर रही है। राम ने मुख्यमंत्री को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसने पिछले वर्ष मुख्यमंत्री के ट्वटर हैंडल व टीएन को जनता दर्शन में लेखपाल द्वारा पैमाइश के लिए रुपये मांगने की शिकायत की थी। पिछले नौ जून 2022 को एसडीएम संतोष ओझा ने इस मामले में बयान देने के लिए पीडित अपने चेंबर में बुलाया था। एसडीएम के सामने ही पीहित ने लेखपाल पर रुपये वसूलने का आरोप लगाया था। पीड़ित ने कहा कि उसके मोबाइल का कैमरा जान होने की बात जानने के बाद एसडीएम ने आरोपी लेखपाल से मोबाइल निकलवा कर बन चुकी वीडियो को डिलीट करा दिया था। उसी समय अपशब्द कहते हुए एसडीएम ने चैम्बर में ही पुलिस बुलाकर उनके हवाले कर दिया था। पीड़ित का कहना है कि कोतवाली पुलिस ने एसीएम के आदेश पर न केवल उसे मारा पीटा बल्कि उसी दिन शांतिभंग के आरोप में चालान कर एकपक्षीय जिला कारागार भेज दिया था।

Balrampur Capsule : वकीलों ने SDM चैम्बर के सामने की नारेबाजी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular