Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur Capsule : मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, बांटी गई दवाइयां

Balrampur Capsule : मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, बांटी गई दवाइयां

रोहित गुप्ता

बलरामपुर। जिले के मथुरा बाजार में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर एमएलके पीजी कॉलेज में वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन आयोजित कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल व विशिष्ट अतिथि एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडे ने स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई के मूर्ति पर माल्यार्पण करके किया। राम शंकर भारती इंटर कॉलेज में एमएलके पीजी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन कराया गया। शिविर में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आए हुए महिला व पुरुष मरीजों का परीक्षण कर उन्हें यथोचित दवा भी उपलब्ध कराया गया। शिविर में मथुरा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने अपना परीक्षण कराकर दवा प्राप्त किया। मुख्य अतिथि विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि काशी प्रसाद श्रीवास्तव काफी विद्वान व समाज से जुड़े हुए प्रधानाचार्य थे, जिन्होंने इस विद्यालय को काफी कुछ आगे बढ़ाया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडेय ने डॉ राजीव रंजन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को क्षेत्र के लोगों के लिए काफी उपयोगी बताया। आयोजक डॉ राजीव रंजन भविष्य ने ऐसे आयोजन करते रहना का आश्वासन क्षेत्र लोगों को दिया और कहा कि आज एक छोटा सा प्रयास विद्यालय में किया है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के अलावा विद्यालय के संरक्षक शिव प्रसाद द्विवेदी, डॉ आलोक शुक्ला, डॉ आशीष कुमार लाल, विपिन तिवारी, श्याम मनोहर तिवारी, जनमेजय सिंह, शिव प्रसाद यादव, राघव राम पाण्डेय, भानु प्रताप तिवारी, डॉ देवेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ राकेश चंद्र, डॉ नजमा अहद, अजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ हरिकांत तिवारी, डॉ आरिफ, ऑप्टमैट्री ज्ञानेश गौतम, स्टाफ नर्स, जय प्रकाश यादव, प्रबंधक अतुल द्विवेदी, प्रधानाचार्य आदि मौजूद थे।

Balrampur Capsule : मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, बांटी गई दवाइयां

सीमावर्ती गांवों के प्रधानों के साथ संगोष्ठी

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना द्वारा एसएसबी अधिकारियों के साथ थाना पचपेड़वा परिसर में नेपाल राष्ट्र से सटे थाना क्षेत्र के गांवों के ग्राम प्रधानों, चौकीदारों, ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी की गई। उक्त गोष्ठी में ग्राम प्रधानों, चौकीदारों, ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों व संभ्रांत व्यक्तियों से सीमा पर अवैध अतिक्रमण, तस्करी, वन कटान की रोकथाम व सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस का सहयोग करने व किसी भी छोटी से छोटी घटना की सूचना से तत्काल थाना स्थानीय को अवगत कराने की अपील की गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा उनकी समस्याओं को भी सुना गया व निस्तारण हेतु संबंधित को आवशयक दिशा निर्देश दिए गए। सभी से आपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत नेपाल राष्ट्र की सीमा से सटे गाँवों में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे लगवाने की भी अपील की गयी। शासन के निर्देशानुसार, नेपाल राष्ट्र की सीमा पर उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों की सीमा पर पेट्रोलिंग व सीमा की प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कवच योजना के अन्तर्गत दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। तत्पश्चाप पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या से सम्बन्धित रजिस्टर व बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा उक्त अभिलेखों को अद्यावधिक करने एवं उचित रख रखाव हेतु निर्देशित किया गया। महिला हेल्प डेस्क की शिकायतों के संबंध में निस्तारण की समीक्षा करते हुए थाने द्वारा उनकी शिकायतों पर कृत्य कार्यवाही की जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बीट पुलिसिंग प्रणाली के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान हेतु निर्देशित किया गया तथा बीट पुलिस कर्मियों की समीक्षा की गयी और समय से बीट सूचना अंकित कराने हेतु निर्देशित किया गया। मालखाने में रखे बलवा ड्रिल से सम्बन्धित उपकरणों की साफ सफाई करा कर रखने हेतु निर्देशित किया गया ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका तत्काल उपयोग किया जा सके एंव लावारिश वाहन माल की सूची बनाकर नीलामी की प्रक्रिया के प्रस्ताव को प्रस्तुत कर निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिये गये। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर कुंवर प्रभात सिंह, क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना पचपेड़वा व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Balrampur Capsule : मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, बांटी गई दवाइयां

एमएलके के संस्थापक का सप्ताह समारोह शुरू

एमएलके पीजी कॉलेज के आदि संस्थापक महाराजा सर पाटेश्वरी प्रसाद सिंह जी की स्मृति में संस्थापक सप्ताह समारोह का शुभारंभ हुआ। पहले दिन एकल गायन, रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें क्रमशः सौम्य, वर्तिका व अंशिका पाण्डेय ने बाजी मारी। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। एकल गायन में निर्णायक प्रो. वीणा सिंह, सांस्कृतिक निदेशक डॉ अनामिका सिंह एवं प्रतियोगिता के संयोजक व सह सांस्कृतिक निदेशक लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान ने दो चक्रों की प्रतियोगिता में स्वर, स्केल व प्रस्तुतिकरण के आधार पर बीएससी के सौम्य पाण्डेय को प्रथम, बीए की अंशिका को द्वितीय व दुर्गा प्रसाद यादव को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना। कार्यक्रम का संचालन डॉ आनंद वाजपेयी ने किया। प्रो. रेखा विश्वकर्मा के संयोजकत्व में आयोजित रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। रंगोली प्रतियोगिता में वर्तिका पाण्डेय प्रथम, मेनका द्वितीय, कृति शुक्ला तृतीय व रेनू गौतम को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में अंशिका पाण्डेय प्रथम, कोमल शर्मा द्वितीय, रेनू गौतम व निकिता पाण्डेय तृतीय तथा शमीमुन्निशा को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। इस अवसर पर मुख्य नियंता प्रो. पीके सिंह, प्रो. एसपी मिश्रा, डॉ अशोक कुमार, डॉ स्वदेश भट्ट, डॉ जितेन्द्र भट्ट, मणिका मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Balrampur Capsule : मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, बांटी गई दवाइयां

डीएम ने किया तहसील का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी डा. महेंद्र कुमार ने सोमवार को तहसील सदर का एक घंटे से अधिक समय तक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई की व्यवस्था देखी। भवन की रंगाई पुताई कराए जाने, टूटी खिड़कियों में कांच लगाए जाने, प्रकाश की व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कानूनगो को फटकार लगाते हुए चेतावनी पत्र दिया। मतदाता पंजीकरण कक्ष के निरीक्षण के दौरान नए मतदाताओं के फॉर्म की स्थिति, जेंडर रेशियो की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। जेंडर रेशियो 850 से अधिक किए जाने का निर्देश दिया। खतौनी कक्ष के निरीक्षण के दौरान डीएम ने खतौनी दिए जाने पर प्राप्त होने वाले शुल्क जमा का रजिस्टर देखा। खतौनी कक्ष में खुले पड़े तारों को सही कराए जाने का निर्देश दिया। भूलेख एवं अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज खुले में रखे जाने पर नाराजगी व्यक्त की। अलमारी में सुरक्षित रखे जाने का निर्देश दिया। डीएम ने ग्राम सभा आवंटन रजिस्टर और आरसी रजिस्टर समेत परवाना अलमदरामाद का निरीक्षण किया। आर-06 रजिस्टर एवं अलम दरामद रजिस्टर को अद्यतन किए जाने में लापरवाही पर रजिस्टर कानूनगो राजेंद्र गुप्ता को चेतावनी जारी की। कहा की सभी रजिस्टर का शत–प्रतिशत ऑनलाइन फीडिंग सुनिश्चित करें। डीएम ने रिकॉर्ड रूम, नजारत कक्ष, संग्रह अनुभाग का निरीक्षण किया। पारिवारिक लाभ योजना में ज्यादा प्रार्थना पत्रों के लम्बित रहने पर नाराजगी व्यक्त की। एसडीएम को पत्रों को पारिवारिक लाभ दिए जाने में लापरवाही ना किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एसडीएम नियमित रूप से तहसील के पटल का मुआयना करें। कमियों को तत्काल दूर कराएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार, एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर, तहसीलदार अवधेश कुमार व तहसील के सभी नायब तहसीलदार, कानूनगो तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Balrampur Capsule : मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, बांटी गई दवाइयां

खाद्य सुरक्षा टीम ने लिया खाद्य पदार्थों का नमूना

क्रिसमस पर्व पर आम जनमानस को सुरक्षित एवं विशुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में अभियान चलाकर गैंडास बुज़ुर्ग के शाहिद हसन के प्रतिष्ठान से क्रीम रोल (मानिक स्वीट रोल ब्रांड) एवं अनिल कुमार के प्रतिष्ठान से रस्क (मामाजी ब्रांड), रेहरा बाज़ार के राधेश्याम से नमकीन (पंजाबी तड़का ब्रांड), हरिओम बेकर्स, उतरौला से केक, गुरुदयाल डीह, उतरौला से साधूराम यादव एवं मायाराम यादव से दूध का नमूना संग्रह कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। खाद्य कारोबारकर्ता को अपेक्षित लाइसेंस/पंजीकरण प्राप्त कर ही खाद्य व्यवसाय करने, प्रतिष्ठान पर साफ सफाई रखने, लाइसेंस/पंजीकरण को स्पष्ट दृष्टिगत स्थान पर चस्पा करने, खाद्य पदार्थों के क्रय विक्रय बिल एवं कैश मेमो सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। अभियान दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी लालमणि यादव सत्यवीर सिंह कमला रावत एवं बृजेश कुमार वर्मा शामिल रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular