Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur : 17 जनवरी को चक्का जाम करेंगे वकील

Balrampur : 17 जनवरी को चक्का जाम करेंगे वकील

रोहित गुप्ता

उतरौला, बलरामपुर। स्थानीय तहसील के वकीलों और लेखपाल के बीच चल रहा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। दर्ज मुकदमे को लेकर वकील सड़कों पर उतर आए हैं। सोमवार को वकीलों ने प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। वकीलों ने मंगलवार को अधिवक्ता संघ तहसील गेट के सामने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम का ऐलान किया है। सोमवार को तहसील गेट के सामने प्रदर्शन कर वकीलों ने विरोध जताया। बता दें कि अधिवक्ता संघ व एडीएम की वार्ता शुक्रवार को हुई थी, जिसमें अधिवक्ताओं को समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया गया था। वार्ता का कोई हल अभी तक नहीं निकल सका है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुस्तफा हुसैन ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अधिवक्ता संघ मंगलवार को चक्का जाम करेगा। वहीं, वकीलों का न्यायालय कार्य बहिष्कार के चलते फरियादियों को वापस लौटना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं का तहसील परिसर में मांगों को लेकर 12वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी है। अनशन पर आज्ञा राम वर्मा, डीएन सिंह, स्वामी नाथ गुप्त, भानु चौधरी, अम्बिका सिंह, शहवाज फजल खा, रुद्रेश कुमार सिंह, नजीब हैदर, अरंभ सिंह व शादाब अहमद बैठे। इस दौरान आशीष कसौधन, विशाल श्रीवास्तव, मो कैश, मारुति नन्दन, दीपक गुप्ता, जितेंद्र चौधरी,नसीम अहमद,प्रह्लाद यादव,बेनी माधव तिवारी, अब्दुल मोईद सिद्दीकी, जयकरन भारती, महेन्द्र पांडेय, आलोक गुप्त, बबर अली, इजहारुल, प्रवेश गुप्त व शमशाद चौधरी सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

रेडियो अवध पर विज्ञापन के लिए संपर्क करें :

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

क्या आप RJ बनना चाहते हैं?

रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908

मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…

रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908

RELATED ARTICLES

Most Popular