Monday, March 23, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur : 110 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Balrampur : 110 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

रोहित गुप्ता

बलरामपुर। भारत नेपाल सीमा के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए बलरामपुर की पुलिस ने लगातार अभियान चला रखा है। इसके तहत पचपेड़वा थाना की पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 110 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया है। बताया जा रहा है कि पचपेड़वा थाना की पुलिस टीम गश्त पर थी तभी उसे मुखबिर से सूचना मिली कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला एक व्यक्ति अवैध स्मैक लेकर बिक्री करने के लिए जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची। भातर पुल से लक्ष्मी नगर जाने वाले सरयू नहर पुल की पटरी के पास जाते हुए एक व्यक्ति को रोका तो वह व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। पुलिस टीम के तलाशी लिए जाने पर उसके पास से 110 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त नौशाद शाह पुत्र शाह मोहम्मद निवासी पुरानी बाजार थाना पचपेड़वा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

यह भी पढें :  Gonda : 10 को आयोजित होगी मण्डलीय संगीत प्रतियोगिता

Balrampur : 110 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular