Friday, April 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur : स्पोर्ट्स स्टेडियम में मनाया गया योग दिवस

Balrampur : स्पोर्ट्स स्टेडियम में मनाया गया योग दिवस

रोहित कुमार गुप्ता

बलरामपुर। आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिला मुख्यालय स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में मनाया गया। इस मौके पर सैकड़़ों लोगों ने योगाभ्यास किया। प्रदेश के प्रमुख सचिव प्रशासनिक सुधार एवं लोक सेवा प्रबंधन रवीन्द्र नायक, जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति, पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना, मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य, सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर आदि ने दीप प्रज्वलित कर योग के प्रति जागरूकता संदेश देते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ दिग्विजय नाथ के अथक प्रयासों से जिले के सभी अधिकारियों और जनता ने एक साथ योग करने का आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे शौर्य प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग शिक्षण संस्थान के चेयरमैन डॉ आरएन सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान गाकर पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधरोपण किया गया। योग शिक्षक अमरजीत व पुष्पेंद्र ने कहा कि योग प्राणायाम करने की प्रक्रिया बहुत आसान है। जमीन पर आसन बिछाकर पद्मासन, वज्रासन व सिद्धासन मुद्रा में बैठ जाएं। रीढ, गर्दन सीधी रखें। दोनों हाथ ज्ञान मुद्रा में घुटनों पर रखें। गहरी लंबी सांस भरकर ओम का उच्चारण करें। 10-20 मिनट तक की इस ध्वनि के कंपन मस्तिष्क शांत होता है। इस मौके पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार, भरत सिंह वर्मा, प्रमोद चौधरी, डॉ देवेश श्रीवास्तव, डॉ राकेश श्रीवास्तव, डॉक्टर सीमा पांडेय, हंसराज वर्मा, शिवराम गुप्ता, शिखा रानी, डॉ शालनी गुप्ता, डॉ प्रभात श्रीवास्तव, डॉक्टर संजय, डॉक्टर रमेश कुमार, डॉक्टर राम जी, डॉक्टर राजेश जयसवाल, प्रवीण गोयल, विनोद गिरी सभासद, संजय गुप्ता कमलापुरी, राजेश सक्सेना, अरविंद सिंह बहोरन सिह, रामेश्वर यादव, राम नारायण यादव, विक्रांत त्रिपाठी, अनीता श्रीवास्तव, कंचन मिश्रा, मीरा सिंह, सुधा त्रिपाठी, गुड़िया गुप्ता, कमरजीत, रेखा मिश्रा व छात्र-छात्राओं एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी गण व नगर वासियों ने योग दिवस को सफल बनाया।

Balrampur : स्पोर्ट्स स्टेडियम में मनाया गया योग दिवस

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular