Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur : साइकिल दिवस पर NCC कैडेटों ने चलाई साइकिल

Balrampur : साइकिल दिवस पर NCC कैडेटों ने चलाई साइकिल

लोगों को स्वस्थ रहने का दिया संदेश, कहा-आप भी चलाएं साइकिल

रोहित कुमार गुप्ता

बलरामपुर। जनपद के एमएलके पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर अपने-अपने गांव में साइकिल यात्रा निकालकर लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया। बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविंद सूद व महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडेय के निर्देशन में एनसीसी कैडेटों ने साइकिल रैली निकाली। इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को साइकिल के प्रति जागरूक करना था, जिसके तहत छोटे-छोटे कामों के लिए गाड़ियों का सहारा न लेकर साइकिल चलाने की सलाह दी गई, जिससे न सिर्फ प्रदूषण नियंत्रण होगा, बल्कि साइकिल चलाने से आप निरोग भी रहेंगे। महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान की अगुवाई में अंडर ऑफिसर मार्कडेय मिश्र व अंडर ऑफिसर विपिन शुक्ल ने अपने-अपने ग्राम क्रमशः चौधरी डीह व खुटेहना में अपने आस-पास के बच्चों को साइकिल यात्रा के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें स्वस्थ रहने का संदेश दिया। साइकिल यात्रा के दौरान कैडेट व बच्चों ने हस्तलिखित स्लोगन लिखे पोस्टर “पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त बनाएं, दोपहिया वाहन साइकिल चलाए“ लेकर स्वास्थ्य सुरक्षा पर बल दिया। कैडेटों ने ग्रामीण बच्चों के साथ खुद साइकिल चला कर लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि आप इस भोग विलासिता के जीवन में मेहनत वाले कार्यों से दूर हो गए हैं, लेकिन ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप साइकिल चला कर खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। इससे आपका ना सिर्फ शुगर, बीपी व आपका शरीर भी बिल्कुल फिट रहेगा। आपके शरीर में पूरे दिन ऊर्जा बनी रहेगी। विश्व साइकिल दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने निकाली रैली। 3-5 किलोमीटर तक चलाएं साइकिल, रहें स्वस्थ कैडेटों ने लोगों को बताया कि प्रतिदिन कम से कम एक व्यक्ति को 3 से 5 किलोमीटर तक साइकिल चलानी चाहिए, जिससे वह पूरी तरह स्वस्थ रह सके।

Balrampur : साइकिल दिवस पर NCC कैडेटों ने चलाई साइकिल
RELATED ARTICLES

Most Popular