Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur : संविधान दिवस पर दिलाई गई शपथ

Balrampur : संविधान दिवस पर दिलाई गई शपथ

रोहित गुप्ता

बलरामपुर। जनपद में संविधान निर्माताओं के योगदान को सम्मान देने के लिए संविधान दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 नवम्बर को जन भागीदारी के रूप मनाया गया। इस वर्ष संविधान दिवस भारत-लोकतंत्र की जननी विषय पर मनाया गया। जनपद के विभिन्न कार्यालयों, निकायों, संस्थाओं, विद्यालयों में हर्षाेउल्लास पूर्वक संविधान दिवस मनाया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को संकल्प दिलाया गया, ‘हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथ उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।’ उन्होंने गोष्ठी कार्यक्रम में संविधान दिवस पर व्याख्यान करते हुये कहा कि भारतीय संविधान दुनिया के सबसे लंबे संविधानों में से एक है। यह एक ऐसा संविधान है, जिसे दो भाषाओं अंग्रेजी एंव हिन्दी में हस्तलिखित किया गया था। डा. भीमराव अम्बेडकर को भारतीय संविधान के पिता के रूप में जाना जाता है। भारत का संविधान देश को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया। यह अपने नागरिकों को न्याय, समानता, स्वतंत्रता का आस्वासन देता है और जाति, पंथ धर्म, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर बिना किसी भेदभाव के बंधुत्व का बढ़ावा देने में मदद करता है। हम सब का यह कर्तव्य है कि देश के संविधान का सम्मान करें,और उनमें वर्णित नियमों का अक्षरशः अनुपालन करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर नायब तहसीलदार कलेक्ट्रेट स्वाति सिंह, सुरेश उपाध्याय, नाजिर कलेक्ट्रेट रवि शुक्ल, बाबूराम पाण्डेय, आनन्द कुमार, मनोज कुमार, इरशाद बाबू व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular