Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur : शराब की दुकान के मुनीम को मारी गोली

Balrampur : शराब की दुकान के मुनीम को मारी गोली

संवाददाता

बलरामपुर। जिले के सादुल्ला नगर थाना क्षेत्र में फ्री में शराब न देने पर कल देर रात मुनीम को गोली मार दी गई। गोली पेट में लगने पर गंभीर रूप से घायल मुनीम को लखनऊ रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, घटना भूसी चौराहा चोरघटा मार्ग स्थित बुधनी बाजार में रविवार रात आठ बजे हुई। पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। रामपुर ग्रिंट के मजरे बुधनी बाजार में चंद्रदेव मिश्र की देसी शराब की दुकान है। चैपुरवा निवासी सूरज निषाद शराब भट्टी पर मुनीम का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात उनका भाई सूरज दुकान पर अकेला था। दो लोग बाइक पर सवार होकर पहुंचे। एक व्यक्ति बाइक पर ही बैठा रहा जबकि दूसरा दुकान के करीब आया। उसने सूरज से मुफ्त में शराब मांगी। वह नशे में धुत था। शराब देने से मना करने पर अज्ञात व्यक्ति ने तमंचा निकालकर सूरज पर गोली चला दी। गोली पेट में लगी और पीठ से निकल गई। घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात बाइक सवार चोर घटा की ओर भाग निकले। सूरज के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादुल्ला नगर पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख कर सूरज को गोंडा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। गोंडा पहुंचने से पहले सूरज की हालत और बिगड़ गई। गोंडा जिला अस्पताल से सूरज को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। इस घटना के बुधनी बाजार में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि बाजार में पुलिस की गश्त कम है। ऐसी घटना बाजार में पहली बार हुई है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि नीरज निषाद की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। हमलावरों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। बदमाशों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढें : ‘इंक्वायरी काउंटर’ को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular