संवाददाता
बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने सोमवार को श्रावण माह के द्वितीय सोमवारी व कावड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु आज सुबह अचानक पचपेड़वा थाना क्षेत्र अन्तर्गत शिवगढ़ धाम पहुंच गए। यहां पर उन्होंने शिव मंदिर परिसर व मेले में शांति की जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था हेतु ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की एवं सम्बंधित को सुरक्षा व्यवस्था संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। यहां मंदिर पर तड़के चार बजे से ही भारी भीड़ लग गई थी। इसी प्रकार अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर कुंवर प्रभात सिंह ने भी कस्बे के शिवगढ़ धाम का भ्रमण कर श्रावण मास के द्वितीय सोमवार व कावड़ यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कावड़ियों व दर्शनार्थियों पर पुष्प वर्षा कर उनको जलपान, पानी, फ्रूट जूस आदि की व्यवस्था प्रदान की। उनके द्वारा पुलिस कर्मियों को अराजक तत्वों से निपटने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अधिकारी द्वय ने कांवड यात्रियों से अपील किया कि किसी भी प्रकार के आपराधिक व अवांछित गतिविधियां दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक आलोक राव व महिला थाना प्रभारी श्रीमती ममता सिंह यादव उपस्थित रहे।


यह भी पढें : भीषण सड़क हादसे में आठ की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
