Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur : वन्य जीव संरक्षण पर कार्यक्रम आयोजित

Balrampur : वन्य जीव संरक्षण पर कार्यक्रम आयोजित

दिव्य प्रकाश त्रिपाठी

तुलसीपुर, बलरामपुर। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग रेंज जनकपुर द्वारा आयोजित वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह में मुख्य अतिथि देवीपाटन पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ योगी, विशिष्ट अतिथि भाजपा विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, और ब्लाक प्रमुख प्रवीण सिंह विक्की के द्वारा आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल तुलसीपुर में आयोजित कार्यक्रम में सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों ने वन्य जीव संरक्षण और संवर्धन पर अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी उप प्रभागीय/क्षेत्रीय वनाधिकारी अमरजीत प्रसाद ने की। क्षेत्राधिकारी ने सभी छात्र-छात्राओं और अन्य लोगों को वन्य जीव और मानव में छिड़े युद्ध को समाप्त करने तथा वनों के अधाधुंध कटान को रोकने की अपील की। कार्यक्रम में वन विभाग के वन दरोगा तरंग तिवारी, मुन्नालाल, बैजनाथ, वीर बहादुर, श्रीमन्नारायण, शशिकांत शुक्ला, वनरक्षक वागेश नंदन, अमित कुमार, अखिलेश कुमार, आशीष कुमार, राजेश पाठक, विनोद कुमार, कार्यालय लिपिक खेम बहादुर, राजेंद्र सिंह, मनीष कुमार, तथा वर्ल्ड लाइफ ट्रस्ट सुहेलवा वन्य जीव से नवरोज आदि के द्वारा वन्य जीव के संरक्षण और प्रकृति पर विशेष चर्चा की गई। वन्य जीव सप्ताह कार्यक्रम में गोष्ठी, निबंध, भाषण, चित्रकला और वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता में शैली प्रथम, वैष्णवी द्वितीय तथा अनुराग तृतीय और निबंध प्रतियोगिता में गौरव तिवारी प्रथम, राज द्वितीय तथा अग्रज कौशिक तृतीय स्थान पर रहे। अतिथियों ने उन्हें प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ डीपी सिंह, वरिष्ठ अध्यापक उमानाथ पांडेय, अमित गुप्ता, बीना ओझा, अनीता गुप्ता, आकांक्षा सिंह, आकाश श्रीवास्तव, रचना केराती, शिवांगी श्रीवास्तव, प्राची सिंह, चमन, अजय कुमार सिंह, मुन्ना आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर आए हुए मुख्य अतिथियों ने विद्यालय परिसर में चंदन और तेज पत्ता के पौधोंरोपण भी किया।

यह भी पढें : चालक की हत्या करके कार लूटने वाले दो गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular