रोहित गुप्ता
उतरौला, बलरामपुर। दीवाली के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थापित की गई मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन गुरुवार को किया गया। प्रतिमाओं के साथ श्रद्धालु जय घोष करते विसर्जन स्थल पर पहुंचे। आपको बता दें कि धनतेरस के दिन थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर देवी लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। गुरुवार को प्रतिमाओं की पूजा के बाद उतरौला अम्बेडकर चौराहे पर प्रतिमाओं को एकत्रित कर शोभायात्रा निकाली गयी जो श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा से नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई राप्ती नदी के पिपरा घाट पर पहुंची। प्रतिमाओं को राप्ती नदी में विसर्जित किया गया। प्रतिमाओं के गुजरने वाले रास्तों पर दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लक्ष्मी पूजा समितियों के सदस्य गाजे बाजे के साथ अबीर गुलाल उड़ाते हुए प्रतिमाओं को विसर्जित किया। विजर्सन के दौरान प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह व निरीक्षक राम नारायण पर्याप्त पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। शोभा यात्रा में दीपक चौधरी, राम प्रकाश गुप्ता, अमित गुप्ता, प्रखर गुप्ता समेत भारी संख्या में लोग शामिल रहे।
यह भी पढें : आधा दर्जन जिलों के कप्तानों को हटाने की तैयारी!
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
