Monday, March 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाBalrampur : रोजगार मेले में 663 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

Balrampur : रोजगार मेले में 663 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

रोहित गुप्ता

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने कहा कि हाथ को काम के साथ-साथ दाम मिलना भी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। जब तक देश का हर युवा युवती अपने साथ-साथ अपने देश की आर्थिक उन्नति नहीं करेगा तब तक हमारा देश विकास की दर में पीछे रहेगा, हमारा यह सपना है कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध हो जिससे हम तरक्की के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में अपना परचम लहरा सके। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार द्वारा चयनित अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशानुरूप कौशल विकास मिशन विभाग, आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान द्वारा अभ्यर्थियों को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे उन्हें ट्रेड के अनुसार अच्छी जॉब प्लेसमेन्ट दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि लोगों को उनके कौशल के अनुसार प्रशिक्षित कर उनके हुनर को निखारने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार, सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार वर्मा, श्याम मनोहर तिवारी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मंजू तिवारी की उपस्थिति में चयनित 663 युवाओं अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, जिसमें विभिन्न कम्पनियों के एचआर द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य के मार्ग दर्शन में जिला समन्वयक उपायुक्त राजेश कुमार पाण्डेय, प्रधानाचार्य नोडल राजकीय आईटीआई गोविन्द कुमार, जिला रोजगार सहायता अधिकारी आशा वर्मा, एमआईएस मैनेजर पंकज कुमार सिंह एवं वकील अहमद, रतन कुमार, अजय चतुर्वेदी, महेन्द्र सिंह पाल, कैलाश कुमार राव, लाल जी गुप्ता, भूपराज, अखिलेश सिंह की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आशीष भूषण केन्द्र प्रबन्धक प्लेसमेन्ट अधिकारी राजकीय आईटीआई द्वारा किया गया।

Balrampur : रोजगार मेले में 663 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

पठान फिल्म पर रोक लगाने की उठी मांग

उतरौला, बलरामपुर से रोहित गुप्ता के अनुसार, शाहरुख खान व दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान को स्त्री अस्मिता के खिलाफ बताते हुए विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष विनय सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर फिल्म पर रोक लगाने की मांग की। जिला उपाध्यक्ष गंगा शर्मा ने कहा कि फिल्म के बहाने भगवा रंग और नारी की अस्मिता का मजाक उड़ाने व हिंदू विचारधारा का उपहास उड़ाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। हिंदू समाज में इस फिल्म की अश्लीलता व भगवा रंग के अपमान से आक्रोश है। बाद में पदाधिकारियों ने शाहरुख खान व दीपिका पादुकोण का पुतला फूंक कर अपने आक्रोश का इजहार किया। जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार को ज्ञापन देकर फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की गई है। माया देवी, मंजू लता, मीरा यादव, रूपेश कुमार, वीरेंद्र पाठक, विशाल गुप्त, संतोष कसौंधन, सुंदर बाबू, राम किशुन, विनय सिंह, अतुल कुमार, हनुमान प्रसाद, आशीष चौहान समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular