Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur : यूरिया तस्करों पर FIR, 34 बोरी खाद जब्त

Balrampur : यूरिया तस्करों पर FIR, 34 बोरी खाद जब्त

संवाददाता

बलरामपुर। यूरिया खाद की तस्करी पर अंकुश लगाने की कवायद प्रशासन ने शुरू की है। जिला कृषि अधिकारी ने शुक्रवार को इंडो नेपाल सीमा के नजदीक पचपेड़वा थाना क्षेत्र के मजगवा गांव में तस्करी के लिए एकत्रित की गई 34 बोरी यूरिया खाद बरामद की। छापेमारी के दौरान तस्कर मौके से भाग गए। मामले में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिले में यूरिया की काला बाजारी जोरो पर है। यहां से कम दामों में यूरिया खरीदकर तस्कर नेपाल में महंगे दामों पर बेच रहे हैं। इंडो नेपाल सीमा के आस-पास के गांवों में लोगों ने इस गोरखधंधा अपना कारोबार बना रखा है। यूरिया की तस्करी पर अंकुश लगाने का प्रयास प्रशासन ने शुरू किया है। शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी आरपी राणा ने पुलिस बल के साथ इंडो नेपाल सीमा के पास मंजगवा गांव में छापेमारी की। गांव में स्थित एक मुर्गी फार्म में 34 बोरी यूरिया भंडारित की गई थी। पूछताछ के दौरान पता चला कि गांव के उमर फैसल, अब्दुल रहमान व इरशाद आलम यूरिया तस्करी करते हैं। इन्हीं लोगों ने नेपाल ले जाने के लिए 34 बोरी यूरिया मुर्गी फार्म में भंडारित किया था। जिला कृषि अधिकारी व पुलिस बल को देख तीनों लोग मौके से फरार हो गए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इन लोगों के पास उर्वरक प्राधिकार पत्र नहीं था। बिना उर्वरक लाइसेंस के यूरिया का अवैध भंडारण किया गया था, जिसकी तस्करी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर की जाती है। उन्होंने बताया कि बरामद की गई यूरिया पचपेड़वा थाने में संरक्षित करा दी गई है। बताया कि यूरिया तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। ऐसा करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढें : मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular