Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur : मत्स्य सम्पदा योजना के तहत राप्ती नदी में रिवर रैचिंग

Balrampur : मत्स्य सम्पदा योजना के तहत राप्ती नदी में रिवर रैचिंग

रोहित गुप्ता

बलरामपुर। जनपद में मत्स्य विभाग ने प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत राप्ती नदी के सिसई घाट पर 1.5 लाख मत्स्य बीज का संचय सदर विधायक पलटूराम की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान विधायक पलटूराम ने मछलियों के बच्चों को नदी में प्रवाहित किया। विधायक पलटूराम ने कहा कि अगर हम केवल मछलियों का शिकार करते रहे तो हमारी मत्स्य सम्पदा नष्ट हो जाएगी। इसीलिए हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का सपना नदियों में मत्स्य सम्पदा बनाये रखना है और सभी मछुआरा समुदाय एवं मत्स्य व्यवसायियों को रोजगार से अच्छादित करना है। इसीलिए नदियों मत्स्य सम्पदा बनाये रखने के लिए रिवर रैचिंग कार्यक्रम किया गया। सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. विनोद वर्मा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य रेवती रमन चौधरी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए रिवर रैचिंग के उद्देश्य से अवगत कराया। निषाद पार्टी के अध्यक्ष आंधी प्रसाद निषाद ने सरकार के द्वारा मछुआ समुदाय के लिए किये जा रहे लोक कल्याणकारी कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में मत्स्य व्यवसायी राजन सिंह, मत्स्य हैचरी संचालक रजत सिंह, मत्स्य निरीक्षक बाबूराम, एवं अन्य मत्स्य व्यवसायी व कृषक उपस्थित रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular