Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur : भाजपा सांसद पहुंचे जेल, पार्टी नेताओं से की भेंट

Balrampur : भाजपा सांसद पहुंचे जेल, पार्टी नेताओं से की भेंट

रोहित गुप्ता

बलरामपुर। बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को बलरामपुर कारागार में उतरौला दंगे के दोषियों से मुलाकात करने आए थे। उन्होंने कहा कि उतरौला में जो दंगा हुआ था उस मामले में कुछ बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को दोषी करार दिया गया है जो गलत है। उन्होंने कहा कि इस सजा से हर इंसान दुखी है। बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने जिला कारागार में पहुंचकर जेल में बंद उतरौला के पूर्व नगर पालिका परिषद अनूप चन्द्र गुप्ता व विश्वनाथ गुप्ता आदि से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस मौके पर बलरामपुर के सदर विधायक पलटूराम, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, बीजेपी मीडिया प्रभारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ धीरेंद्र कुमार सिंह धीरू, ब्लाक प्रमुख राम गोविंद सोनकर, अपूर्व प्रताप सिंह आदि मौजूद थे। अपने बयानों के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाले बीजेपी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस पार्टी के नव निर्वाचित अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे को बधाई देते हुए कांग्रेस पार्टी के अच्छा होने की ईश्वर से कामना की है। उन्होंने कहा है कि खड़गे जी राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं तो अच्छा रहेगा। कांग्रेस देश की सबसे बड़ी पार्टी है। हमें उम्मीद है कि भगवान सब अच्छा कर देंगे।

यह भी पढें :  आधा दर्जन जिलों के कप्तानों को हटाने की तैयारी!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular