रोहित गुप्ता
बलरामपुर। जनपद में श्रम आयुक्त के निर्देश पर श्रम विभाग, यूनिसेफ और उद्यमिता विकास संस्थान के सहयोग से विकास खंड बलरामपुर में चलाये जा रहे 25 दिवसीय बाल संरक्षण अभियान का समापन हो गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को बाल संरक्षण के मुद्दों जैसे की बालश्रम, बाल विवाह और बाल हिंसा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। साथ ही सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को देना है! ग्राम पंचायत रोवारी में कार्यकम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आईटीबीपी के असिस्टेंट कमान्डेंट रहमान अली ने ग्राम पंचायत के दो बच्चों शबनम फातिमा और अब्दुल रहीम से बात की। उन्हें पढने के लिए प्रेरित किया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट बलरामपुर के सलमान और पप्पू सिंह ने बाल विवाह और बाल मजदूरी के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया की अगर कोई भी व्यक्ति बाल विवाह करता है या करवाता है तो उसे अर्थ दंड और जेल दोनों ही हो सकती है। क्योंकि बाल विवाह कानूनन अपराध है। इसी तरह नया सवेरा के मनोज तिवारी ने कहा बच्चे देश के भविष्य होते हैं। सरकार ने ऐसे बच्चों, जिनके माता-पिता या कोई भी देखभाल करने वाला नहीं है। उनके लिए सभी जनपदों में बल कल्याण समिति का गठन किया है। यह समिति ऐसे बच्चों के देखभाल और संरक्षण के लिए कार्य करती है। कार्यक्रम के अंत में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट बलरामपुर के द्वारा इस अभियान को सराहनीय सहयोग देने के लिए आरक्षी सलमान और पप्पू सिंह को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अत्तिकुर्रहमान, पंचायत सहायक और आशा बहु आदि मौजूद रहे।
रेडियो अवध पर विज्ञापन के लिए संपर्क करें :
रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!
क्या आप RJ बनना चाहते हैं?
रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908
मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…
रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908
