Wednesday, January 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur : बारिश के बीच निकाली गई शोभा यात्रा

Balrampur : बारिश के बीच निकाली गई शोभा यात्रा

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में हुआ मूर्तियों का विसर्जन

रोहित गुप्ता

बलरामपुर। जनपद में भारी बारिश के बीच दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन की शोभायात्रा निकाली गई। सदर विधायक पलटूराम ने शोभा यात्रा को रवाना किया। सैकड़ों गांव और कस्बों में स्थापित हजारों दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन गाजे-बाजे के साथ नजदीकी नदियों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया गया, जिसमें भारी संख्या में देवी भक्त मौजूद रहे। नौ दिनों तक दुर्गा पूजा के बाद दशहरा पर जिला मुख्यालय के आसपास स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन राप्ती नदी के सिसई घाट पर किया गया। कुछ प्रतिमाओं का विसर्जन कुआनो नदी के भैंसहवा घाट पर भी किया गया। विसर्जन स्थल पर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बारिश में भीगते हुए श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा निकाली। बारिश के बीच डीजे के धुन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु नाचते-गाते दिखाई दिए। वीर विनय चौराहे से दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला गया, जिसे सदर विधायक पल्टूराम ने झंडी दिखाकर रवाना किया। दुर्गा प्रतिमाओं का जुलूस नगर के सराय फाटक, नया पड़ाव, चौक बाजार बड़ा पुल होते हुए राप्ती घाट पहुंचा। जहां पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में भक्त गण उल्लास के साथ नाचते-गाते और रंग अबीर उड़ाते दिखे। जूलुस में मौजूद रहे केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. महेन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना, केंद्रीय दुर्गा समिति के अध्यक्ष राज कुमार श्रीवास्तव, भाजपा जिला महामंत्री अजय सिंह पिंकू, मीडिया प्रभारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, परमजीत सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढें : 2013 बैच के IAS अफसर का जलवा, 19 ज़िलों में हैं DM

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular