Wednesday, February 25, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur : बाग में लटकता मिला महिला का शव

Balrampur : बाग में लटकता मिला महिला का शव

दवा लेने की बात कहकर निकली थी महिला, विदेश में रहता है पति

रोहित गुप्ता

उतरौला, बलरामपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव चपरहिया में एक आम के बाग में महिला का पेड़ पर लटका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। बताया जाता है कि चपरहिया गांव निवासिनी गुड़िया देवी (42) बुधवार को दोपहर में अपने घर से दवा लेने की बात कहकर निकली थी, लेकिन रात तक घर नही पहुंची। गुरुवार को उसका शव गांव के पास एक आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मृतका का पति रक्षाराम विदेश में रहता है। बताया जाता है कि कल रक्षाराम और गुड़िया में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी बात को लेकर मृतका ने यह कदम उठाया है। मृतका के तीन छोटे छोटे बच्चे है। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular