Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur-बलरामपुर में मिला अज्ञात महिला का सिर कटा शव

Balrampur-बलरामपुर में मिला अज्ञात महिला का सिर कटा शव

बलरामपुर(एजेंसी)। तुलसीपुर थाना क्षेत्र में कटहा नाले के पास सोमवार दोपहर को एक महिला का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के अधिकांश हिस्सा जगंली जानवर खा गये हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई में जुटी है।

तुलसीपुर-बढ़नी मार्ग पर लैबुडवा ओवर ब्रिज कटहा नाला के निकट सोमवार की दोपहर अज्ञात महिला का धड़ और सिर अलग अवस्था में पाया गया है। बरामद शव के अधिकतर हिस्सा जंगली जानवर खा गये थे। प्रभारी निरीक्षक सत्य पाल सिंह ने बताया कि मिली सूचना पर नाले के पास झाड़ियों में धड़ व सिर अलग-अलग बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम कार्यवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular