Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur : परिणय सूत्र में बंधे 62 जोड़े, MLA ने दी बधाई

Balrampur : परिणय सूत्र में बंधे 62 जोड़े, MLA ने दी बधाई

रोहित गुप्ता

उतरौला, बलरामपुर। वेद मंत्र और कुरान की आयतें एक ही पंडाल में साथ-साथ गूंजी। 14 दिसम्बर बुधवार को विकास खंड श्रीदत्तगंज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ। इस दौरान कुल 62 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। नव दंपत्तियों में मुस्लिम जोड़ों को इस्लामी रीति रिवाजों के बीच मौलाना ने निकाह कराया। हिंदू परिवारों के जोड़े सात फेरों के साथ दांपत्य जीवन की डोर में बंधे। बैंड-बाजे के साथ सभी जोड़ों को मंडप तक लाकर विधि विधान से विवाह कराया गया। नव दंपत्तियों को बर्तन, जेवर, कपड़ा, मोबाइल, डिनर सेट व मोबाइल के साथ शासन द्वारा घोषित आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया। मंच पर वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए सदर विधायक पल्टू राम, तहसीलदार राम आश्रय, खंड विकास अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल, बीडीओ सुमित सिंह, एडीओ पंचायत केपी सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, आनंद कुमार, प्रधान संघ अध्यक्ष कुलदीप सिंह विशेष सहयोग रहा। श्रीदत्तगंज ब्लाक परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह में विकास खंड उतरौला के 12 जोड़े, श्रीदत्तगंज के 6 जोड़े, रेहरा के 28, गैंड़ास बुजुर्ग के आठ तथा बलरामपुर के आठ जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। सामूहिक विवाह के दौरान वर-वधू पक्ष के लोगों के साथ हर आने वाले मेहमानों के कोरोना टेस्ट के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम मुस्तैद रही।

Balrampur : परिणय सूत्र में बंधे 62 जोड़े, MLA ने दी बधाई

तहसीलदार को सौंपा मांग पत्र

उतरौला बलरामपुर से रोहित गुप्ता के अनुसार, लोकतंत्र सेनानी चौधरी इरशाद अहमद गद्दी ने जिलाधिकारी को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन तहसीलदार रामाश्रय को सौंपा। बढ़ रही ठंड व शीतलहर को देखते हुए तहसील क्षेत्र के गरीब, असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरित कराए जाने, चारों विकासखंड एवं आदर्श नगर पालिका उतरौला के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की मांग की है। लोकतंत्र सेनानी चौधरी इरशाद अहमद गद्दी ने कहा कि दिनों दिन ठंड व शीतलहर का प्रकोप बढ़ रहा है, उतरौला तहसील के चारों ब्लॉकों एवं आदर्श नगर पालिका के अंतर्गत निवास करने वाले गरीबों, असहायों को ठंड से बचाने का कोई उपाय नहीं किया जा रहा है। एक हजार प्रति ब्लॉक की दर से चारों ब्लॉक में 4000 पात्रों एवं नगर पालिका क्षेत्र के सौ कंबल प्रति वार्ड की दर से नगर क्षेत्र के 2500 निर्धन असहाय पात्रों में कंबल वितरित किया जाए। सभी ब्लॉकों के प्रमुख स्थानों सहित नगर क्षेत्र के तहसील प्रांगण, मुंसिफ कोर्ट, रजिस्ट्री ऑफिस, समस्त बैंक परिसर, ज्वाला महारानी मंदिर, जामा मस्जिद, बरदही बाजार, अंबेडकर चौराहा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा, मीडिया कार्यालय, टैक्सी स्टैंड, सब्ज़ी मंडी, गोंडा मोड़ तिराहा, बस स्टेशन सहित कई अन्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था शीघ्र कराई जाए।

Balrampur : परिणय सूत्र में बंधे 62 जोड़े, MLA ने दी बधाई

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular