Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur : परंपरागत रूप से मना बकरीद का त्यौहार

Balrampur : परंपरागत रूप से मना बकरीद का त्यौहार

ईदगाह के बाहर रहा व्यापक सुरक्षा प्रबंध, ड्रोन कैमरे से हुई निगरानी

रोहित गुप्ता

बलरामपुर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) रविवार को जिले में परंपरागत रूप से मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के मस्जिदों व ईदगाहों में बकरीद की नमाज अदा की गई। त्योहार पर अमन चैन कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने मस्जिदों व ईदगाह के बाहर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। पुलिस बल की मुस्तैदी के साथ ही ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई है। नमाज अदा करने के बाद बच्चों से लेकर बड़ों ने एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। इसके बाद कुर्बानियों का दौर शुरू हुआ। लोगों ने दुंबा (बकरा) हलाल कर परंपरा का निर्वाह किया। इसके बाद एक दूसरे के घर खाने खिलाने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह सात बजे बकरीद की नमाज अदा की गई। बकरीद पर्व को लेकर लोगों में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। नगर के गदुरहवा मुहल्ला स्थित नूरी मस्जिद, मुरसलीन मस्जिद, बलुहा मुहल्ला स्थित कालिया मस्जिद में सुबह सात बजे बकरीद की नमाज अदा की गई। सराय फाटक स्थित जामा मस्जिद ईदगाह, बीच वाली ईदगाह, गोविंद बाग में हाजी इब्राहिम मस्जिद, बाबा हुरमत शाह आस्ताना मस्जिद गदुरहवा में सुबह आठ बजे व बीबी बांदी साहिबा मस्जिद बड़ा पुल में लोगों ने नमाज पढ़कर एक दूसरे को ईद उल अजहा की बधाई दी।

यह भी पढें : सलवार-सूट पहनकर राहगीरों को लूटने वाले तीन गिरफ्तार, एक ढेर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular