रोहित गुप्ता
उतरौला, बलरामपुर। स्थानीय तहसील के सामने स्थित साजिदा हॉस्पिटल में शुक्रवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। नेत्र सर्जन डॉक्टर आतिफ रहमान द्वारा लगभग 110 नेत्र रोगियों का मुफ्त परीक्षण व उपचार दवा वितरित किया गया। साजिदा हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉक्टर एहसान खान ने कहा कि आज के इस निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में लगभग 110 नेत्र मरीजों का मुफ्त परीक्षण व उपचार कर दवा दिया गया है। शिविर में चिन्हित मोतियाबिंद के मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन अल रहमान हॉस्पिटल बलरामपुर में डॉक्टर आतिफ रहमान द्वारा किया जाएगा। मोतियाबिंद वाले मरीजों को उतरौला से भेजने व वापस लाने के लिए साजिदा हॉस्पिटल की तरफ से निशुल्क साधन की भी व्यवस्था की गई है। डॉक्टर एहसान खान ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को अपनी आंखों के इलाज के लिए दूरदराज के शहरों में जाने ज़रुरत नहीं है। प्रत्येक मंगलवार को साजिदा हॉस्पिटल पर नेत्र सर्जन डॉक्टर आतिफ रहमान अपनी चिकित्सीय सेवा दे रहे हैं। अत्याधुनिक कंप्यूटराइज्ड मशीनों द्वारा जांच, जर्मनी विधि द्वारा बिना टांके का मोतियाबिंद का ऑपरेशन, व लेंस प्रत्यारोपण किया जा रहा है। समलबाई का उपचार व ऑपरेशन। डायबीटिक रेटिनोपैथी एवं रेटिना की अन्य बीमारियों की जांच एवं उपचार, नासूर एवं नाखूना का ऑपरेशन। पलकों की प्लास्टिक सर्जरी, बच्चों के नेत्र रोगों का उपचार, लेंसोमीटर द्वारा शीशों की जांच व आंखों के किसी भी बीमारी का इलाज एवं ऑपरेशन यहां हो सकेगा। डॉक्टर अत्ताउल्लाह खान, डॉक्टर वारिस अली, नेत्र परीक्षण अधिकारी आशीष कुमार गुप्ता, डॉक्टर ओपीटी बलराम सिंह, मसूद आलम ने निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में सहयोग प्रदान किया।
*प्रिय मित्रों*
*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप*
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh
*और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना” और 07 बजे से “गोनार्द वाणी” में सुनें निर्गुण भजन, मध्यान्ह 12 बजे और शाम 06 बजे आरजे कबीर के साथ सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का कार्यक्रम “Hello Gonda”, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया”, रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें कार्यक्रम “सुधर्मा”(देवराज इंद्र की सभा का नाम जिसमें अप्सराएं रंगारंग प्रस्तुति देती थीं) में।*
*इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे नील, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।*
*रेडियो अवध ऐप के Schedule पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए हमें शाम 6 से 7 बजे के मध्य 9565000908 पर कॉल कर सकते हैं।*
Informer की आवश्यकता
गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं : 9452137310 (केवल वॉट्स ऐप मैसेज) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com
क्या आप आरजे बनना चाहते हैं?
रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908
