Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur : नवागत एसपी ने गिनाई प्राथमिकताएं

Balrampur : नवागत एसपी ने गिनाई प्राथमिकताएं

रोहित गुप्ता

बलरामपुर। नवागत पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कहा कि जिले में संगठित अपराध को रोकना उनकी प्राथमिकता है। ऐसे अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसपी केशव कुमार सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित पत्रकारों से अपनी पहली वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह जिला भारत नेपाल की खुली सीमा से लगा हुआ है। जिसके कारण राष्ट्र विरोधी तत्व फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे तत्वों से निपटने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों से जुड़े पुलिस थानों और पुलिस चौकियों को विशेष निगरानी के निर्देश दिए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कहा कि मादक पदार्थों एवं शराब की अवैध तस्करी को रोकने पर उनका विशेष जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि जिले में किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस सभी प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई करेगी। अगर किसी के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया जाता है हो उसे भी निपटाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने यातायात में सुधार करने पर जोर देते हुए कहा कि आटो रिक्शा के कारण लगातार बढ़ रही यातायात कि समस्या से निपटने के लिए जल्द ही कार्य योजना बना कर कार्यवाई की जाएगी। यातायात नियम बनने से व्यवस्था में सुधार होगा। इसके अलावा उन्होंने खनन माफियाओं और जंगल की अवैध कटान रोकने पर बल देते हुए कहा कि खनन माफियाओं और वन माफियाओं के साथ भी सख्ती से निपटा जाएगा। आज से कोई भी कार्य लंबित नहीं रहेगा। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव भी मौजूद थीं।

रेडियो अवध पर विज्ञापन के लिए संपर्क करें :

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

क्या आप RJ बनना चाहते हैं?

रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908

मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…

रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908

RELATED ARTICLES

Most Popular