Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाBalrampur : देवीपाटन मंदिर में ACS Home ने टेका माथा

Balrampur : देवीपाटन मंदिर में ACS Home ने टेका माथा

रोहित कुमार गुप्ता

बलरामपुर। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी रविवार को बलरामपुर जिले के तुलसीपुर में स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन पहुंचकर मां के दरबार में हाजिरी लगाई और पूजन अर्चन किया। जानकारी के अनुसार, अवस्थी ने बलरामपुर में वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की और तत्पश्चात तुलसीपुर के लिए प्रस्थान कर गए। अपर मुख्य सचिव सीधे देवीपाटन मंदिर पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी प्रसिद्ध लोक गायिका श्रीमती मालिनी अवस्थी भी रहीं। दोनों ने माता रानी के दर्शन के बाद मंदिर के गौशाला में जाकर कामधेनु गाय की पूजा की। इसके पश्चात पीठाधीश्वर योगी मिथिलेश नाथ से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में ही दोपहर का प्रसाद ग्रहण करने के उपरान्त राजधानी के लिए रवाना हो गए। उनके आगमन से पूर्व स्थानीय पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा। जाने के बाद राहत की सांस ली।

यह भी पढें :

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular