भूसा न मिलने पर सचिव व ग्राम प्रधान को लगाई फटकार
रोहित गुप्ता
बलरामपुर। जिलाधिकारी महेंद्र कुमार ने रोवारी गौआश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। गौशाला और भूसा गोदाम में भूसा न मिलने पर डीएम ने प्रधान एवं सचिव को फटकार लगाई और पशु चिकित्साधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए वेतन को रोकने के निर्देश दिए हैं। गौआश्रय स्थल में 45 गोवंश को सुरक्षित किया जा रहा है। उन्होंने भूसा गोदाम का जायजा लिया। गोदाम में भूसा न मिलने पर प्रधान एवं सचिव को फटकार लगाई। उन्होंने भूसा खरीद स्टॉक पंजिका का निरीक्षण किया, नवंबर माह में 45 क्विंटल भूसा खरीदा गया था। पंचायत भवन निर्माण की स्थिति मिली सही उन्होंने कहा कि गोवंश के लिए कम से कम 80 कुंतल भूसा प्रतिमाह खरीद की जाए। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी अमित कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं वेतन रोके जाने का निर्देश दिया। गोवंश के ठंड से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया गया, पंचायत भवन अच्छी दशा में बना हुआ पाया गया। उन्होंने पंचायत भवन में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाने, अगल-बगल पानी भरने पर उसके लिए नाली बनाए जाने का निर्देश दिया । पंचायत सचिव को निर्देश दिया कि पंचायत भवन में नियमित रूप से बैठे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य, जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद पाठक, खंड विकास अधिकारी सागर सिंह, पंचायत सचिव राकेश कुमार, ग्राम प्रधान रोवांरी और अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
