रोहित गुप्ता
बलरामपुर। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी डॉक्टर महेंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना देर रात सड़कों पर निकल कर रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। साथ ही जरूरतमंदों को कंबल बांटे। निरीक्षण में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन के पास बने रैन बसेरा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को रैन बसेरा से संबंधित व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए। कहा गया कि कोई भी व्यक्ति ठंड के मौसम में खुले आसमान के नीचे ना सोने पाए इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने नगर के प्रमुख चौराहों, बस स्टेशन, अस्पतालों आदि स्थानों पर अलाव जलाने के लिए भी संबंधित को निर्देशित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, वीर विनय चौराहा आदि स्थानों पर मौजूद जरूरतमंदों को कंबल बांटे। जनपद में तेजी से बढ़ते ठंड के मौसम के दृष्टिगत यात्रियों सहित आमजन व जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि गरीब बस्तियों का दौरा कर गरीब और असहाय लोगों के मदद करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
