बलरामपुर (हि.स.)। जनपद के सादुल्लानगर में नवम्बर माह में चप्पल व्यवसाई से हुई लूट मामले में फरार चल रहे अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा ने बताया कि आज सुबह सादुल्लाहनगर में भरोसेगंज तिराहा के पास संदिग्ध युवक पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर भागने लगा। पुलिस के पीछा किए जाने पर उसने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस कर्मियों ने अपने को बचाते हुए उसे घेर कर पकड़ लिया। पूछने पर उसने अपना नाम प्यारे यादव निवासी ग्राम अलवारा थाना पश्चिम सरीरा जिला कौशांबी बताया। जिसकी तलाशी लेने पर 2 जिंदा कारतूस 315 बोर, व 01 खोखा कारतूस, 01 तमंचा 315 बोर, 01 मोबाइल बरामद हुआ।
पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्त ने सादुल्लानगर में हुई लूट की घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि उसे बीस हजार रुपये हिस्से में मिले थे। घटना में लिप्त तीन अन्य अंतरराज्यीय अपराधियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
गौरतलब है कि 26 नवम्वर को सादुल्लानगर में चप्पल व्यवसाई के साथ हुई एक लाख रूपए की लूट की घटना हुई थी। जिसमें तीन अपराधियों को पुलिस ने 18 दिसम्बर को गिरफ्तार कर लिया था। घटना में फरार चल रहे चौथे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
Balrampur : चप्पल व्यवसाई से लूट में फरार बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
