संवाददाता
बलरामपुर। युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद खुली (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्टस् स्टेडियम में कराया गया, जिसमें एथलेटिक्स में 100 मी., 200 मी., 400 मी., 800 मी., 3000 मी. दौड़, लम्बीकूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, वालीवाल, कबड्डी, भारोत्तोलन, कुश्ती आदि प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। उद्घाटन सदर विधायक पल्टूराम एवं जिलाधिकारी डा. महेन्द्र कुमार द्वारा किया गया। यह जानकारी देते हुए क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि महिला वर्ग 800 मी. दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कोमल शिल्पकार, द्वितीय पूजा, तृतीय ज्योति, चक्का फेंक महिला वर्ग में सुमन सिंह, खुशी, साजिदा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मी. दौड़ में एंजिला वर्मा, सबरीन, मंजू ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बालक दौड़ प्रतियोगिता में विमल कुमार यादव, रंजीत, अजय प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग गोला फेंक में संजय यादव, सजवीर नाथ, राहुल व गोला फेंक बालिका में ऊषा, खुशबू, आकांक्षा विजयी रहीं। चक्का फेंक बालक वर्ग में संजय कुमार, विमलनाथ, अमित कुमार तिवारी, 1500 मी. दौड़ बालक में प्रमोद कुमार, अभिषेक साहनी, संदीप कुमार गुप्ता प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। 3000 मी. दौड़ महिला वर्ग में रीता यादव, प्रीती वर्मा, मंशा मौर्या व 3000 मी. बालक वर्ग दौड़ में विकास वर्मा, पवन यादव, रंजीत कुमार प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। वालीबाल बालक वर्ग में बलरामपुर विजेता और पचपेड़वा उप विजेता रही। रजत सिंह, मो. वसीम, मो. रेहान, रविन्द्र, रजत सिंह, मंजीत सिंह, संजीत सिंह, अतुल सिंह, प्रमोद सिंह उप विजेता व मो. आजम, अब्दुल रकीव, आमिर नसीम, सिजाम अहमद, मो. साकिब, नौशाद आलम, संजय यादव विजेता टीम के सदस्य रहे। ऊंची कूद पुरुष सुधांशु नाथ, अमन सिंह, मनोज यादव ने बाजी मारी। ऊंची कूद बालिका एंजल वर्मा, सावरीन उपस्थित रहे। 400 मी0 बालक में विशाल यादव, संदीप, रणजीत ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में जनपद के 09 विकास खण्डों के चयनित खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर शबाना खातून, श्वेता सिंह, स्वाती सिंह, व्यायाम प्रशिक्षक तरुण तिवारी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढें : वन रक्षक परीक्षा के लिए केन्द्र बनाने में हुआ खेल!
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
