मिलावट के संदेह पर कई दुकानों से लिए सैंपल
रोहित गुप्ता
बलरामपुर। जिले में शनिवार को क्रिसमस पर्व पर लोगों को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।
इस दौरान वसिम रजा अधियारी बाग रोड से रस्क (प्रियांशी तहलका ब्रांड), आरके तिवारी एंड डेयरी, पहलवारा से नमकीन (सुरेश ब्राण्ड), द्विवेदी बेकरी पहलवारा से रस्क (बीकानेर ब्रांड), अब्दुल रशीद, गोविंद बाग से क्रीम रोल के नमूने लिए गए।
विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि मिलावट की सूचना पर दुकानों पर छापेमारी की गई है। नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खाद्य कारोबारियों को अपेक्षित पंजीकरण/लाइसेंस प्राप्त कर ही खाद्य व्यवसाय करने को कहा। साथ ही उन्होंने साफ-सफाई पर भी जोर दिया। अभियान दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी लाल मणि यादव, सत्य वीर सिंह, कमला रावत और बृजेश कुमार वर्मा उपस्थित रहे।
