Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur : एसपी ने किया अर्दली रूम

Balrampur : एसपी ने किया अर्दली रूम

रोहित गुप्ता

उतरौला, बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना द्वारा थाना कोतवाली उतरौला पर सर्किल उतरौला का अर्दली रुम किया गया। अर्दली रुम के दौरान उन्होंने विवेचना निस्तारण के सम्बंध में चलाये जा रहे अभियान के तहत थाने पर लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से वार्ता करते हुये लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने हेतु सम्बंधित विवेचकों को निर्देशित किया गया। साथ ही जन शिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जांच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, रात्रि में चौराहे तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के तस्करों व क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने, थाने के मालों का निस्तारण तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित गति से कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही शासन एवं उच्चाधिकारी गण द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन एवं प्रचलित अभियानों के सम्बंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी उतरौला उदय राज सिंह, वाचक पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार तिवारी व उतरौला सर्किल के समस्त थानों के थाना प्रभारी व विवेचक उपनिरीक्षक तथा अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular