रोहित गुप्ता
उतरौला, बलरामपुर। स्थानीय तहसील के अंतर्गत ग्राम जाफराबाद निवासनी नूरजहां (24) पत्नी असलम को प्रसव पीड़ा हुआ। इस दौरान एंबुलेंस के लिए संपर्क किया गया। 102 एंबुलेंस द्वारा घर से लाते समय एंबुलेंस मे ही नूरजहां को प्रसव पीड़ा बढ़ गया। हालात को देखते हुए एंबुलेंस कर्मचारी राजेश कुमार सिंह व पायलट पवन कुमार सिंह ने एंबुलेस को किनारे रोककर अपने सूझबूझ से महिला को सुरक्षित प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद सीएचसी उतरौला में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने जच्चा-बच्चा दोनों को स्वस्थ बताया। परिजनों ने सुरक्षित प्रसव कराने के लिए एंबुलेंस कर्मचारी की खूब सराहना की।
समाधान दिवस में पांच मामले निपटे
उतरौला तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी न्यायिक डा ज्योति गौतम व अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव ने की। संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 39 मामले प्रस्तुत हुए, जिनमें से पांच मामलों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। विकास मंच अध्यक्ष आदिल हुसैन ने संपूर्ण समाधान दिवस में मांग पत्र सौंप कर बजाज चीनी मिल इटईमैदा द्वारा गन्ना किसानों का बकाया शीघ्र भुगतान कराए जाने, भीषण बाढ़ के कारण नुकसान हुई गन्ने की फसल की क्षतिपूर्ति किसानों को दिलाने, नगर में बने गांधी पार्क की बदहाल स्थिति का जीर्णाेद्धार कराने, पार्क की प्रतिदिन साफ सफाई कराए जाने, पार्क के अंदर लगे रेडियम लाइट का खराब स्विच बदलवाए जाने, तथा नगरपालिका की व्यवस्था में तत्काल सुधार कराए जाने की मांग की है। अपर जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान पर बचे शेष मामलों के निस्तारण के लिए स्थलीय निरीक्षण के उपरांत निस्तारित करने का निर्देश मातहतों को दिया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी संतोष कुमार ओझा, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, बीडीओ सुमित सिंह, सीएचसी अधीक्षक डा. चन्द्र प्रकाश सिंह, सीडीपीओ सत्येंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
