Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशBalrampur : अनियंत्रित मोटरसाइकिल बिजली के पोल से टकराई, एक की मौत,...

Balrampur : अनियंत्रित मोटरसाइकिल बिजली के पोल से टकराई, एक की मौत, दो घायल

बलरामपुर (हि.स.)। जनपद के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के तुलसीपुर-हरैया मुख्य सड़क मार्ग पर रविवार को मोटरसाइकिल सवार की खंभे से टकराने के बाद मौत हो गई।वहीं गाड़ी पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

रविवार को ग्राम पसकमा लखमीपुर थाना हरैया निवासी सोनू पुत्र सुल्तान, हेमंत पुत्र सुंदरलाल और विकास पुत्र किशोरी लाल एक ही मोटरसाइकिल से तुलसीपुर आए थे। वापस जाते समय करौंदा गांव के निकट मोटरसाइकिल बिजली के खंभे से टकरा गई। 
हादसे में खंभा टूट कर मोटरसाइकिल सवारों पर गिर गया, जिससे मोटरसाइकिल चालक सोनू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना में मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। देवीपाटन चौकी इंचार्ज राज किशोर वर्मा ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular