Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur : अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमे को लेकर आंदोलन तेज

Balrampur : अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमे को लेकर आंदोलन तेज

रोहित गुप्ता

उतरौला बलरामपुर। उतरौला के अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमें का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अधिवक्तों ने दर्ज फर्जी मुकदमे को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। अधिवक्ता संघ महामंत्री और अधिवक्ता समूह के ऊपर दर्ज फर्जी मुकदमों को लेकर बुधवार को एक बैठक संघ भवन में अध्यक्ष वीरेंद्र सिन्हा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन और चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया। बैठक में दर्ज मुकदमें और अधिकारियो के कार्यों से शासन प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक से मिलकर ज्ञापन सौंपा जाएगा और संघर्ष समिति अधिकारियो के कृत्यों के विरुद्ध पैरवी करेंगे। बैठक में तहसीलदार और उपजिलाधिकारी के न्यायालय का पूर्ण बहिष्कार का प्रस्ताव पारित किया गया। बुधवार को क्रमिक अनशन तीसरे दिन अधिववक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर तहसील परिसर में नारेबाजी कर विरोध जताया। क्रमिक अनशन पर शत्रोहन लाल मिश्र,मो खलील खान, शमशाद अहमद, चन्द्रभूषण सिंह, अब्दुल मोईद सिद्दीकी, दुर्गेश कुमार चतुर्वेदी, दिलीप वर्मा, राम देव यादव, मुकेश कुमार और निजामुद्दीन अंसारी ने विरोध जताया। अध्यक्ष वीरेंद्र सिन्हा ने बताया कि संघ के निर्णय के अनुसार आन्दोलन को गति प्रदान की जाएगी और इन भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध मांगे न माने जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर महामंत्री गयासुद्दीन खां, लकी खां, मुस्तफा हुसैन, अमित श्रीवास्तव, प्रह्लाद यादव, शमीम मलिक, रवि मिश्र, नसीम अहमद, मार्कण्डेय मिश्र, महेन्द्र पांडेय, आलोक गुप्त, परवीन कुमार, प्रवेश गुप्त, अमित श्रीवास्तव और बेनी माधव तिवारी सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Balrampur : अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमे को लेकर आंदोलन तेज

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular