Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur : अधिवक्ताओं ने चक्का जाम कर जताया विरोध

Balrampur : अधिवक्ताओं ने चक्का जाम कर जताया विरोध

रोहित गुप्ता

उतरौला, बलरामपुर। लेखपाल व अधिवक्ताओं के बीच चल रहे विवाद को लेकर मंगलवार को अधिवक्ताओ ने बस्ती बलरामपुर मार्ग को दो घंटे तक चक्का जाम कर विरोध जताया। एडीएम की वार्ता का कोई हल नहीं निकल सका। अधिवक्ता संघ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को तहसील गेट के सामने बलरामपुर बस्ती मार्ग पर चक्का जाम का विरोध दर्ज कराया। चक्का जाम स्थल पर पहुंचे एडीएम को अधिवक्ता संघ ने ज्ञापन सौंपा। एडीएम ने वार्ता के जरिये मामले के हल निकालने के लिए अधिवक्ता संघ को बुधवार को आमंत्रित किया है। मंगलवार को तहसील गेट के सामने बलरामपुर बस्ती पर चक्का जाम कर विरोध जताया। चक्का जाम के चलते लोगांे को परेशानी का सामना करना पड़ा। चक्का जाम को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती चक्का जाम स्थल पर की गई थी। चक्का जाम प्रदर्शन स्थल पर अधिवक्ताओं को सम्बोधित करते हुई अधिवक्ता लकी खान ने कहा कि तहसील उतरौला लूट का अड्डा बनकर रह गया है। बिना पैसे के कोई भी काम नहीं हो पा रहा है। अमित श्रीवास्तव ने कहा कि तहसीलदार व एसडीएम के रहते न्याय मिल पाना सम्भव नही है। इनके स्थान्तरण तक आंदोलन चलता रहेगा। राम चन्दर जायसवाल ने आरपार की लड़ाई का ऐलान हो चुका है। अब अधिवक्ता अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर चुका है। विदित हो कि अपनी मांगों को लेकर 23 दिसम्बर से अधिवक्ता संघ ने कार्य बहिष्कार किया। अधिवक्ता संघ द्वारा दो जनवरी से क्रमिक अनशन कर विरोध दर्ज कराया जा रहा है। मामले को लेकर अधिवक्ता संघ ने आयुक्त, जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, विधायक राम प्रताप वर्मा सहित शासन को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्यवाही नही की गई।

Balrampur : अधिवक्ताओं ने चक्का जाम कर जताया विरोध

मजबूर होकर अधिवक्ता संघ द्वारा चक्का जाम व जेल भरो आंदोलन के निर्णय लिया गया व उसकी सूचना एक सप्ताह पूर्व दी गयी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को चक्का जामकर प्रदर्शन किया गया। चक्का जाम की सूचना पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुचकर अधिवक्ताओं से वार्ता की गई और मामले के निस्तारण के बुधवार को अधिवक्ता संघ का प्रतिनधि मण्डल से वार्ता के लिये आमंत्रित किया गया। धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी उतरौला को नौ सूत्रीय ज्ञापन अधिवक्ता संघ ने सौपा। ज्ञापन में लेखपाल बृजेश सिंह, बेचन राम शास्त्री के निलंबन व स्थान्तरण, अधिवक्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमे खत्म किए जाने, तहसीलदार व एसडीएम का स्थानांतरण किया जाय। ज्ञापन में छोटे कामों को लेकर धन उगाही किये जाने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। अधिवक्ता संघ के चक्का जाम प्रदर्शन को लेकर श्रीदतगंज, गैंडास बुजुर्ग व उतरौला थाने की भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे। चक्का जाम प्रदर्शन में एम्बुलेंस, स्कूली वाहनों व दिव्यागों को जाने दिया गया और शेष वाहनों का आवागमन दो घण्टे तक बाधित रहा। अधिवक्ताओं के आंदोलन के चलते वाहनों को कोतवाली सीमा पर ही रोक दिया गया। धरना प्रदर्शन में प्रह्लाद यादव, बेनी माधव तिवारी, अब्दुल मोईद सिद्दीकी, जयकरन भारती, महेन्द्र पांडेय, आलोक गुप्त, बबर अली, इजहारुल हसन, अजय विमल, आलोक गुप्त, निजामुद्दीन अंसारी, आशीष कसौधन, अखिलेश यादव, आरिफ खान, शमशाद चौधरी सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। अधिवक्ता संघ के आंदोलन के चलते 23 दिसम्बर से कार्य बहिष्कार के चलते वादकारियों को वापस लौटना पड़ रहा है।

रेडियो अवध पर विज्ञापन के लिए संपर्क करें :

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

क्या आप RJ बनना चाहते हैं?

रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908

मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…

रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908

RELATED ARTICLES

Most Popular